logo

ट्रेंडिंग:

अभिषेक शर्मा या ईशान किशन, पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कौन बनेगा SRH का कप्तान?

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस चोट के चलते IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। उनकी जगह SRH की कप्तानी कौन करेगा? यह बड़ा सवाल है।

Ishan Kishan IPL

ईशान किशन, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को कप्तान पैट कमिंस के बगैर उतरना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज कमिंस पीठ की चोट से अभी भी पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं। कमिंस चोट के चलते एशेज सीरीज में एक ही मैच खेल पाए थे। वहीं हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से वह बाहर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका रिहैब चल रहा है और वह देरी से SRH के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान कौन संभालेगा, यह बड़ा सवाल है।

किसे सौंपी जाएगी कप्तानी?

कमिंस के उपलब्ध नहीं रहने पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन में से किसी एक को कमान दी जा सकती है। अभिषेक पिछले 6 सीजन से SRH के साथ जुड़े हुए हैं और फ्रेंचाइजी को बखूबी जानते हैं लेकिन कप्तानी के अनुभव के कारण ईशान को तरजीह दी जा सकती है। ईशान ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी करते हुए उसे चैंपियन बनाया था। इस टी20 टूर्नामेंट में ईशान ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया था। वह 10 पारियों में 197.32 के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाकर हाईएस्ट रन स्कोरर रहे थे। यानी कप्तानी की जिम्मेदारी का असर उनकी बल्लेबाजी पर नहीं पड़ा था।

 

यह भी पढ़ें: पहले बटलर गए, फिर संजू... अब राजस्थान रॉयल्स का तारणहार बनेंगे यशस्वी-पराग?

और कौन-कौन दावेदार है?

SRH की टीम में अभिषेक-ईशान के अलावा ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन भी कप्तानी के दावेदार हैं। हालांकि इसकी कम उम्मीद है कि दोनों में से किसी को कमान सौंपी जाएगी। हेड ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी, जिसमें कंगारू टीम को एक में जीत और एक हार मिली। जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को करारी हार हेड की कप्तानी में ही मिली थी।

क्या है SRH का शेड्यूल?

IPL 2026 के उद्घाटन मुकाबले में SRH की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 2 अप्रैल को SRH की टक्कर ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगी और वह 5 अप्रैल को अपना पहला घरेलू मुकाबला खेलेगी, जिसमें उसके सामने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की चुनौती होगी। छोटे ब्रेक के बाद SRH का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ निर्धारित है।

 

यह भी पढ़ें: बैटिंग में एक से बढ़कर एक धुरंधर... गेंदबाजी डूबाएगी लखनऊ सुपर जायंट्स की नैया?

IPL 2026 में SRH का शुरुआती शेड्यूल

  • बनाम - RCB, 28 मार्च, बेंगलुरु
  • बनाम - KKR, 2 अप्रैल, कोलकाता
  • बनाम - LSG, 5 अप्रैल, हैदराबाद
  • बनाम - PBKS, 11 अप्रैल, मुल्लांपुर

SRH का फुल स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनिरक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, ब्राइडन कार्स, हर्ष दुबे, जैक एडवर्ड्स, क्रेन्स फुलेत्रा, लियम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तारमाले


और पढ़ें