logo

ट्रेंडिंग:

40 की उम्र में मां बनना क्यों कहलाता है 'हाई रिस्क प्रेग्नेंसी'?

आज के समय में महिलाएं करियर को प्राथमिकता देती हैं। इस वजह से महिलाएं फैमिली प्लानिंग करने में देरी करती है। आइए डॉक्टर से जानते हैं कि लेट 30s या 40s में प्रेग्रेंसी के दौरान क्या परेशानियां होती हैं?

pregnancy at 40 age

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आज के समय में महिलाएं करियर को फैमिली प्लानिंग से ज्यादा प्राथमिकता देती हैं। अब एक नया ट्रेंड शुरू होता दिख रहा है कि महिलाएं 40 की उम्र में भी मां बन रही हैं। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं जो 40 साल की उम्र में मां बनी हैं। हाल ही में अभिनेत्री कैटरीना कैफ ( 42 साल) और स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह (41 साल) ने अपनी प्रेग्रेंसी की अनाउंसमेंट की हैं। 40 की उम्र के बाद मां बनना बहुत मुश्किल होता है।

 

मां बनने की सही उम्र क्या है? हमने इस बारे में दिल्ली,स्वास्थ्य मल्टीस्पेशलिटी बाल चिकित्सा एवं नवजात क्लिनिक की चाइल्ड स्पेलिस्ट डॉक्टर रितिका सिंघल से बात की।

 

यह भी पढ़ें- एक्जिमा आपकी सेहत के लिए खतरा क्यों है?

क्या है मां बनने की सही उम्र?

डॉक्टर रितिका ने बताया कि आज के समय में महिलाएं अपनी करियर को प्राथमिकता देती हैं। वह बच्चे के जन्म से पहले अपने करियर में सैटल होना चाहती हैं। कई बार महिलाएं निजी कारणों की वजह से भी प्रेग्नेंसी में देरी करती हैं। बॉयोलॉजिकली मां बनने की सबसे सही उम्र 25 से 35 साल तक के बीच होती है। इस दौरान शरीर इतना मजबूत होता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कॉम्पलिकेशन्स को संभाल सकता है।

35 साल की उम्र के बाद की जो प्रेग्नेंसी होती है उसे हाई रिस्क प्रेग्नेंसी माना जाता है। जो महिलाएं 35 साल की उम्र के बाद मां बनती हैं उनके बच्चों में जेनेटिकली दिक्कत होने के चांस ज्यादा होते हैं। 35 से 40 साल की उम्र में नॉर्मल बच्चों से ज्यादा रिस्क रहता है, 40 से 45 के बाद थोड़ा और ज्यादा रिस्क रहता है और 45 साल की उम्र के बाद मां बनना थोड़ा मुश्किल भी हो जाता है।-डॉक्टर रितिका

यह भी पढ़ें- कौन से रंग के फल से मिलता है कौन सा न्यूट्रिएंट? जानिए फायदे

 

क्यों आती हैं इनफर्टिलिटी की समस्या?

 

डॉक्टर रितिका ने बताया, 'आज के समय में ज्यादातर कपल शादी के 5 या 7 साल बाद आते हैं उनमें इनफर्टिलिटी की दिक्कत होती है क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी का फर्टाइल पीरियड करियर बनाने और बाकी चीजों में निकाल गया बाकी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) की मदद से भ्रूण को गर्भ में ठहरा दिया जाता है लेकिन यह बहुत हाई रिस्क प्रेग्नेंसी होती है। अगर महिला की उम्र में 35 साल से ज्यादा हैं और प्रेग्नेंसी कंफर्म हो गई है तभी से अच्छे गाइनैकॉलजिस्ट को दिखाएं।'

 

डॉक्टर रितिका ने बताया कि आज के समय में ऐसे बहुत से टेस्ट आ गए है जिसकी मदद से जेनेटिक बीमारियों को ठीक किया जा सकता है लेकिन इसके लिए आपको समय पर इन टेस्ट को करना होगा ताकि समस्या को समय पर डिटेक्ट किया जा सकें।

 

 


और पढ़ें