logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बिहार में JP नड्डा को कोई जानता भी है?', तेजस्वी यादव का BJP से सवाल

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी का अध्यक्ष जेपी नड्डा पर शनिवार को हमला किया।

tejashwi yadav

तेजस्वी यादव। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा शनिवार को बिहार के दौरे पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले बिहार की क्या स्थिति थी और आज बिहार की स्थिति क्या है, सबको पता है। नड्डा के बिहार दौरे के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी अध्यक्ष को चुनने में देरी पर सवाल उठाया है। तेजस्वी यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जेपी नड्डा जी ये बताएं कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कब तय होगा। देरी क्यों हो रही है?

 

तेजस्वी यादव ने कहा, 'आरजेडी, लालू जी और हम लोगों को गाली दिए बगैर इन लोगों का बाजार थोड़े चलने वाला है। बिहार के एक फीसदी लोग भी जेपी नड्डा को नहीं जानते हैं'

 

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

बिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, 'आज मेरे सामने बिहार की दो तस्वीरें हैं- एक अंधकारमय बिहार और दूसरा उजाले की ओर बढ़ता बिहार। पहले बिहार की क्या स्थिति थी और आज बिहार की स्थिति क्या है, सबको पता है। पहले वोटबैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति होती थी, हर काम में भ्रष्टाचार होता था, हत्या-अपहरण आम बात हो गई थी। आज एनडीए सरकार में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है'

विकास की ओर बढ़ता बिहार

बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा, 'बिहार की जनता जंगलराज को कभी भूल नहीं सकती हैलालू के समय में यहां के लोग पलायन करने को मजबूर थेआज पीएम नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता... बदलता बिहार, विकास की ओर निरंतर अग्रसर बिहार को दिख रही है'

 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 15 सितंबर से बिहार दौरे आ रहे हैं। पीम के दौरे से पहले बीजेपी अध्यक्ष बिहार पहुंच रहे हैंबिहार में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं, जिसको लेकर राज्य में सियासी सरगर्मियों और बयानबाजियां तेज हो गई हैं।

 


और पढ़ें