logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'तू भी किसी मां का बेटा', जेल में बंद अमृतपाल की मां ने भगवंत मान से पूछा सवाल

सांसद अमृतपाल की मां ने शुक्राना यात्रा के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान का हाथ पकड़ पूछा कि मेरे बेटे को पंजाब क्यों नहीं लाया जा रहा?

Punjab CM

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चार दिन की शुक्राना यात्रा पर हैं। उन्होंने आनंदपुर में तख्त श्री केशगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद इस यात्रा को शुरू किया। इस यात्रा में पंजाब के सीएम भगवंत मान लोगों से मिल रहे हैं और यह बेअदबी के मामलों में सख्त सजा की व्यवस्था करने वाला जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार (संशोधन) एक्ट 2026 लागू करने के बाद यह यात्रा की जा रही है। इस यात्रा में पंजाब की खडूर साहिस सीट से सांसद अमृतपाल की मां ने भगवंत मान से तीखे सवाल किए और भगवंत मान उनके सवालों से बचते नजर आए। 

 

जब भगवंत मान अपनी शुक्राना यात्रा के दौरान लोगों से मिल रहे थे और रोड शो कर रहे थे इसी दौरान सांसद अमृतपाल की मां ने भगवंत मान से अपने सांसद बेटे को पंजाब ना लाने पर सवाल किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर अपनी भावनाएं जाहिर की। उन्होंने भगवंत मान से पूछा कि आप मेरे बेटे को पंजाब क्यों नहीं आने दे रहे। 

 

यह भी पढ़ें: पंजाब: CM भगवंत मान के करीबी पर ED की रेड, 9वीं मंजिल से फेंका पैसों से भरा बैग

 

हाथ पकड़कर पूछे सवाल

सांसद अमृतपाल की मां ने सीएम भगवंत मान से कहा, 'मैं अमृतपाल की मां हूं। NSA हटने के बाद उसे पंजाह क्यों नहीं लाया जा रहा है। उसे पंजाब क्यों नहीं लाते हो, तुम भी एक मां के बेटे हो।' इस दौरान भगवंत मान अपना हाछ छुड़ाकर वापस खड़े हो जाते हैं और उनकी सुरक्षा में लगे कर्मी अमृतपाल की मां को पीछे हटाने लगते हैं। इस दौरान वह भगवंत मान मुर्दाबाद के नारे लगाती हैं। 

कौन हैं सांसद अमृतपाल?

अमृतपाल पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने वारिस पंजाब दे के मुखिया रहते हुए हिंसा को बढ़ावा दिया और पंजाब के अजनाला थाने पर अपने समर्थकों के साथ कब्जा किया। इसके बाद उन्हें NSA के तहत गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगड़ जेल में बंद कर दिया गया था। जेल में रहते हुए ही उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 1.79 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीता भी। इसके बाद उनके समर्थकों ने पार्टी बनाई और पंजाब में राजनीति करने लगे और पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अमृतपाल को सीएम पद का उम्मीदवार भी घोषित किया है। 

अभी भी जेल में बंद

सांसद अमृतपाल सिंह को NSA के तहत असम की जेल में बंद किया गया था। हालांकि, अब उन पर NSA के तहत हुई हिरासत खत्म हो चुकी है। ऐसे में अब उन्हें पंजाब लाने की मांग हो रही है लेकिन पंजाब सरकार नहीं चाहती की वह पंजाब आए। सरकार और प्रशासन का कहना है कि अगर अमृतपाल सिंह पंजाब आते हैं तो अशांति फैल सकती है। 


और पढ़ें