logo

ट्रेंडिंग:

सुनेत्रा पवार बनीं NCP की अध्यक्ष, बारामती से लड़ सकतीं हैं विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार एनसीपी की अध्यक्ष होंगी। उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी का मुखिया चुन लिया गया है। उम्मीद है कि वह बारामती सीट से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

Sunetra Pawar and Ajit Pawar

अजीत पवार और सुनेत्रा पवार। (Photo Credit- Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

महाराष्ट्र के दिवंगत नेता अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने यह ऐलान किया है। पटेल ने बताया कि पार्टी नेताओं ने सर्वसम्मति से सुनेत्रा को अगला अध्यक्ष चुना है। 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के नजदीक विमान हादसे में अजीत पवार का निधन हुआ था। तीन दिन बाद यानी 31 जनवरी को सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। वह महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम हैं।

 

सुनेत्रा पवार अभी राज्यसभा सांसद हैं। अजीत पवार के निधन से बारामती विधानसभा सीट खाली हो गई है। अब चर्चा है कि सुनेत्रा यही से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बारामती सीट को अजीत पवार का गढ़ माना जाता है। बता दें 2024 में एनसीपी ने सुनेत्रा पवार को बारामती लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। मगर उन्हें अपनी ननद सुप्रिया सुले के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

 

यह भी पढ़ें: किसी ने खूब कमाए, किसी के पैसे डूबे, बिजनेस में कितने सफल हुए बॉलीवुड के सितारे?

 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 बीजेपी ने महायुति के तहत लड़ा था। इसमें अजीत पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना शामिल थी। बीजेपी को सबसे अधिक 132 सीटों पर जीत मिली थी। वह बहुमत के आंकड़े 145 के बेहद करीब पहुंच गई थी। अजीत पवार की एनसीपी को 41 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

 

 

प्लेन क्रैश पर सवाल

उधर, अजीत पवार के प्लेन क्रैश पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। अजीत पवार के भतीजे और विधायक रोहित पवार व उनके चचेरे भाई युगेंद्र पवार ने बारामती पुलिस से वीएसआर वेंचर्स के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। एक दिन पहले ही रोहित पवार ने मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में एविएशन कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ शिकायत दी थी। बता दें कि जिस प्लेन क्रैश में अजीत पवार का निधन हुआ था, उसे वीएसआर वेंचर्स ही ऑपरेट करती थी। 

 

रोहित पवार ने कहा, 'मैंने वीएसआर वेंचर्स और डीजीसीए के कुछ अज्ञात अधिकारियों और 'एरो' नाम की एक फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। हालांकि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।' बता दें कि अजीत पवार के प्लेन क्रैश मामले की जांच सीआईडी कर रही है। 

Related Topic:#Maharashtra News#NCP

और पढ़ें