logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में...' WFI संग विवाद के बीच बोलीं विनेश फोगाट

भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस बीच विनेश का ट्वीट सुर्खियों में है।

Vinesh Phogat Happy Sad

विनेश फोगाट, Photo Credit: AIR News/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

विनेश फोगाट भारतीय रेसलिंग फेडरेशन (WFI) के कारण बताओ नोटिस का माकूल जवाब देने की तैयारी में हैं। विनेश ने शनिवार (9 मई) को ट्वीट कर इशारों-इशारों में WFI पर निशाना साधा है और कहा है कि कोई ताकत मेरा सिर नहीं झुका सकती। 

 

WFI ने विनेश पर अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विस्तृत नोटिस जारी किया है। साथ ही फेडरेशन ने उन्हें 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। WFI के अनुसार, विनेश ने संन्यास से वापसी करने वाले खिलाड़ियों के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत अनिवार्य छह महीने की नोटिस अवधि पूरी नहीं की। इसका मतलब है कि दो बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट को मैट पर वापसी के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: चेस खिलाड़ी को नहीं मिली टूर्नामेंट जीतने की पुरस्कार राशि, सरकार से मांगी मदद

विवाद के बीच सुर्खियों में विनेश का ट्वीट

विनेश रविवार से शुरू होने वाली गोंडा नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से वापसी करना चाहती थीं। उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने के बाद रेसलिंग से संन्यास ले लिया था। विनेश ने 'X' पर लिखा 'जिंदगी फंसी है किसी मंझधार में, जमाना ढूंढता है खामी मेरे किरदार में। जिंदगी, तेरा सर सदा बुलंद रखा है, झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में।' 


इससे पहले दिन में WFI ने 15 पन्नों के नोटिस में आरोप लगाया कि पेरिस में विनेश के आचरण से भारतीय रेसलिंग की छवि को स्थायी नुकसान पहुंचा। फेडरेशन ने उन पर गवर्निंग बॉडी के संविधान, UWW के इंटरनेशनल रेसलिंग नियमों और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया।

 

यह भी पढ़ें: फुटबॉल: भारतीय महिला टीम AFC अंडर-17 एशियन कप के क्वार्टर-फाइनल में पहुंची

विनेश और WFI के बीच नहीं थम रहा विवाद

पिछले कुछ दिनों से विनेश और WFI के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। विनेश ने WFI पर गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट में उनका प्रवेश रोकने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह पूर्व WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली छह महिला रेसलर्स में से एक थीं।

Related Topic:#Vinesh Phogat#WFI

और पढ़ें