logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बल्लेबाज या गेंदबाज, जयपुर में कौन जमाएगा रंग? जानें पिच नंबर 4 का हाल

IPL 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर में खेला जाना है। पढ़िए जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट।

Jaipur SMS Stadium

जयपुर का सवाई मान सिंह स्टेडियम, Photo Credit: Rajasthan Royals

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 43वें मुकाबले में आज (1 मई) राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टक्कर होने वाली है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। RR की टीम अपने पिछले मुकाबले में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर आ रही है, जबकि DC को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

 

अक्षर पटेल की कप्तानी में DC ने सीजन की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की थी लेकिन अगले 5 मैचों में वह 1 ही मैच जीत पाई है। 25 अप्रैल को PBKS के खिलाफ DC ने 264 रन बनाए थे। इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। अगले मैच में RCB के खिलाफ DC 75 रन पर ही सिमट गई। जयपुर में DC की टीम एकजुट प्रदर्शन कर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

 

यह भी पढ़ें: RCB की खुली पोल, ऐसी गेंदबाजी कहीं डूबो न दे नैया!

RR vs DC पिच रिपोर्ट

जयपुर में हुआ पिछला मुकाबला हाई-स्कोरिंग रहा था। RR ने PBKS के खिलाफ 223 रन के टारगेट को 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया था। यह मुकाबला सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर होगा, जहां IPL के पिछले तीन शाम के मुकाबलों में रनों की बरसात देखने को मिली है। इन तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 196/3, 217/2 और 206/8 का स्कोर खड़ा किया है। दिलचस्प बात है कि इनमें से दो टोटल डिफेंड नहीं किए जा सके हैं। ऐसे में आज भी बड़े स्कोर वाले मैच की उम्मीद की जा सकती है।

RR ओपनर्स की स्टार्क से होगी दिलचस्प भिड़ंत

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी RR को विध्वंसक शुरुआत दिला रही है। यशस्वी और वैभव ने इस सीजन 451 रन जोड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 12.13 के रन रेट से RR की पारी को आगे बढ़ाया है, जो टीम की सफलता का मुख्य कारण रहा है। आज उनके सामने मिचेल स्टार्क की चुनौती होगी, जो चोट से उबरकर IPL 2026 का अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। 

 

यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस से बुरी तरह हारी RCB, फिर खुश क्यों हैं कप्तान रजत पाटीदार?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

 

दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, टी नटराजन


और पढ़ें