logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: SRH के प्रैक्टिस मैच में बवाल, ईशान किशन से भिड़ा यह स्पिनर, VIDEO

ईशान किशन आगामी IPL सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने वाले हैं। सीजन शुरू होने से पहले प्रैक्टिस मैच में ईशान को उनके ही टीम के स्पिनर जीशान अंसारी ने आंख दिखाई है।

Ishan Kishan Zesshan Ansari

ईशान किशन को घूरते जीशान अंसारी, Photo Credit: Screengrab via SRH Youtube

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए सभी टीमें जमकर पसीना बहा रही हैं। प्रैक्टिस के साथ-साथ इंट्रा स्क्वॉड मैच भी आयोजित किया जा रहा है, जिससे तैयारियां बेहतर हो सके। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने भी शनिवार (21 मार्च) को इंट्रा स्क्वॉड मैच आयोजित किया, जिसमें ईशान किशन को आउट करने के बाद जीशान अंसारी ने आक्रामक सेंड-ऑफ दिया।

 

ईशान IPL 2026 के शुरुआती मैचों में SRH की कप्तानी करने वाली हैं। टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस चोटिल हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान को कमान दी गई है। ऐसे में इंट्रा स्क्वॉड मैच में उन्हें इस तरह सेंड-ऑफ मिलना सुर्खियां बटोर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: '2 करोड़ काटो...' अश्विन ने कैमरन ग्रीन की जेब पर कैंची चलाने के लिए क्यों कहा?

जीशान ने ईशान को दिखाई उंगली

इस इंट्रा स्क्वॉड मैच में ईशान धुआंधार अंदाज में बैटिंग कर रहे थे। वह 20 गेंद में 52 रन ठोक चुके थे। इसके बाद उन्होंने जीशान को राडार पर लिया और उनकी 4 गेंद में 20 रन जड़ दिए। ईशान ने इस युवा लेग स्पिनर के खिलाफ पहले छक्का और इसके बाद दो चौके और फिर छक्का लगाया। जीशान ने ओवर की आखिरी गेंद पर वापसी की और ईशान को डीप मिडविकेट की दिशा में नीतीश रेड्डी के हाथों लपकवा दिया।

 

ईशान का विकेट लेते ही जीशान गुस्से में नजर आए। उन्होंने ईशान को उंगली दिखाते हुए बाहर जाने के लिए कहा। दूसरी तरफ ईशान हंसते हुए दिखे। उन्होंने कुछ देर तक जीशान का तेवर देखा और बिना कुछ बोले मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर चले गए। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर चुटकी ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इसके पीछे ईशान का ही हाथ हो सकता है। वह टीम में आक्रामक माहौल बना रहे हैं। आने वाले IPL सीजन में SRH के खिलाड़ी विरोधी टीमों पर रहम दिखाते हुए नहीं दिखेंगे।

 

यह भी पढ़ें: चोटिल खिलाड़ियों की लंबी हुई लिस्ट, KKR समेत बेदम हुई ये टीमें

SRH का फुल स्क्वॉड: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनिरक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, ब्राइडन कार्स, हर्ष दुबे, जैक एडवर्ड्स, क्रेन्स फुलेत्रा, लियम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तारमाले


और पढ़ें