logo

ट्रेंडिंग:

'माही भाई से फोन पर बात...' धोनी के साथ IPL में खेलने पर क्या बोले संजू सैमसन?

भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीते के हीरो संजू सैमसन अब IPL 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखेंगे। संजू IPL में धोनी संग ड्रेसिंग रूम शेयर करने को लेकर उत्साहित हैं।

Sanju Samson Inrerview

संजू सैमसन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों में रनों की बारिश कर भारत को चैंपियन बना दिया था। टूर्नामेंट की शुरुआत में प्लेइंग-XI से बाहर रहे संजू ने सुपर-8 स्टेज में जबरदस्त वापसी की और वह टीम इंडिया की जीत का हीरो बनकर उभरे। संजू ने सेमीफाइनल और फाइनल में 89-89 रन जड़े। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल में उन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेल भारतीय टीम की नैया पार लगाई थी।

 

टी20 वर्ल्ड कप में कमाल करने के बाद संजू अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले हैं। उन्हें CSK ने राजस्थान रॉयल्स (RR) से ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल किया है। संजू ने अपने हालिया इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने और RR के खिलाफ खेलने पर बात की है। उन्होंने सोमवार (16 मार्च) तिरुवनंतपुरम में न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में को कहा कि वह IPL में CSK की तरफ से खेलते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं।

 

यह भी पढ़ें: अपने 'दामाद की नौकरी' खाएंगे शाहिद अफरीदी? पाकिस्तान की हार के बाद काटा बवाल

RR छोड़ने पर बोले संजू

संजू ने IPL में अपने अधिकतर मैच RR के लिए खेले हैं लेकिन अब वह CSK से जुड़ गए हैं। यह दोनों टीमें जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो संजू CSK की जर्सी में नजर आएंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'मैंने माही भाई (धोनी) से फोन पर बात की है लेकिन उनके साथ एक टीम का हिस्सा बनना और उनके साथ खेलना शानदार होगा। मैं इसे उनसे सीखने के अवसर के रूप में देखता हूं।'

 

RR का यह घरेलू मैच होगा और 31 साल के संजू ने कहा कि वह इस मैच में खुद पर भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, 'मैं सीएसके की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं। यह पहला मौका होगा जब मैं RR के खिलाफ खेलूंगा लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मैंने RR इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है। मैं उनके खिलाफ भी अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।'

 

यह भी पढ़ें: 'मुझसे भी गलतियां...' कोहली-रोहित संग रिश्तों पर क्या बोले गौतम गंभीर?

'गौती भाई और मेरा रिश्ता...'    

संजू ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उन्हें आत्ममंथन करने का मौका मिला। वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए संजू ने कहा, 'जब मैं वर्ल्ड कप में खेलने के लिए घर से निकला था तो मुझे बहुत आत्मविश्वास नहीं था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मैं अच्छा खेला और मेरा शानदार स्वागत हुआ।' 

 

उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मैं अपने साथ हजारों लोगों के सपने लेकर चलता हूं। वे मुझे अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं ताकि उन्हें पता चले कि एक छोटे शहर का लड़का क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर खेल सकता है।' 

 

टूर्नामेंट के दौरान संजू के लिए दिग्गज सचिन तेंदुलकर से संदेश मिलना सबसे बड़ा पल था। इसके अलावा इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए खिताब जीतने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का गले लगाना भी उतना ही स्पेशल था। संजू ने कहा, 'गौती भाई (गौतम गंभीर) और मेरा बहुत गहरा रिश्ता है, जो काफी पुराना है। वह ज्यादा कुछ नहीं बोलते थे, बस मुझे 30 सेकंड तक गले लगाते थे। हम इसी तरह बात करते थे।'


और पढ़ें