logo

ट्रेंडिंग:

ईशान किशन बने SRH के कप्तान, IPL इतिहास में दूसरी बार दिखेगा यह नजारा

सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को कप्तान बनाया है। पैट कमिंस पीठ की चोट से उबर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान टीम की कमान संभालेंगे।

Ishan Kishan IPL

ईशान किशन, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन शुरू में 10 दिन रह गए हैं। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। इससे पहले SRH ने बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन को कप्तान बनाया है। इसकी संभावना पहले से ही थी, क्योंकि SRH के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट से अभी भी नहीं उबर पाए हैं।

 

SRH ने बुधवार (18 मार्च) को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि कमिंस के फिट होने तक ईशान कप्तान होंगे। अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। SRH ने अपने आधिकारिक X हैंडर पर लिखा, 'कमिंस चोट से रिकवर हो रहे हैं। इसलिए वह कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनके ठीक होने तक ईशान कप्तान और अभिषेक उप-कप्तान होंगे।'

 

यह भी पढ़ें: थॉमस और उबेर कप में भारत को मिला मुश्किल ड्रॉ, BWF ने चीन के ग्रुप में दी जगह

IPL इतिहास में दूसरी बार दिखेगा यह नजारा

ईशान के कप्तान बनते ही IPL इतिहास में दूसरी बार ऐसा होने जा रहा, जब सभी टीमें अपने सीजन की शुरुआत भारतीय खिलाड़ियों के अंडर करेंगी। इससे पहले 2019 में ऐसा हो चुका है। उस सीजन भी SRH को छोड़कर सभी टीमों के कप्तान भारतीय थे। मगर केन विलियम्सन के उपलब्ध नहीं होने के कारण भुवनेश्वर कुमार ने टीम की कमान संभाली थी।

 

ईशान को SRH ने IPL 2025 से पहले 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने SRH के लिए पहले ही मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। हालांकि सीजन के बीच में उनका बल्ला शांत हो गया। उन्होंने सीजन का अंत नाबाद 94 रन की पारी के साथ किया। ईशान ने IPL 2025 में कुल 354 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.58 का रहा था।

 

यह भी पढ़ें: ट्रॉफी नहीं जीते तो क्या... कोहली के इस कप्तानी रिकॉर्ड की बराबरी करना नामुमकिन!

कब तक फिट होंगे कमिंस?

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस एशेज सीरीज में एक मैच खेलने के बाद से मैदान से दूर हैं। वह कब तक फिट हो पाएंगे, यह साफ नहीं है। समझा जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद वह 23 मार्च को हैदराबाद पहुंचेंगे।

 

SRH का फुल स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनिरक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, ब्राइडन कार्स, हर्ष दुबे, जैक एडवर्ड्स, क्रेन्स फुलेत्रा, लियम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तारमाले


और पढ़ें