इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR ने पिछले 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऐसे में KKR ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दूसरी तरफ DC दो बदलाव के साथ उतरी है।
टी नटराजन को बाहर कर मुकेश कुमार को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। वहीं करुण नायर की जगह विपराज निगम को मौका मिला है। कुलदीप यादव इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में हैं। DC जब टोटल डिफेंड करने उतरेगी, तब वह गेंदबाजी करते दिख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: KKR से हार जाएगी दिल्ली कैपिटल्स? करो या मरो की जंग से पहले चौंका देंगे आंकड़े
दोनों टीमों की है 'करो या मरो' की स्थिति
KKR 9 मैचों में 7 पॉइंट्स के साथ टेबल में आठवें नंबर पर है। वहीं DC के पास 10 मैचों में 8 पॉइंट्स हैं। दोनों ही टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर मैच में जीत जरूरी है।
DC ने लगातार दो जीत के साथ सीजन का आगाज किया था लेकिन इसके बाद से वह संघर्ष कर रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम पिछले 5 मैचों में एक ही जीत हासिल कर पाई है। KKR की कहानी उल्टी है। उसने शुरुआती 5 गंवा दिए थे। अब वह जीत की हैट्रिक लगा चुकी है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड में 19-15 से आगे है KKR
KKR और DC का अब तक 35 मुकाबलों में आमना-सामना हुआ है, जिसमें KKR 19-15 से आगे है। पिछले 3 मुकाबलों में भी KKR का ही पलड़ा भारी है। KKR ने यहां भी 3-0 का बढ़त बनाया हुआ है। DC ने KKR के खिलाफ आखिरी जीत IPL 2023 में दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें: 7 पारियां और रन सिर्फ 33... दिल्ली कैपिटल्स की कमजोरी बन गए हैं अक्षर पटेल
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, विपराज निगम, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - कुलदीप यादव, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, टी नटराजन, डेविड मिलर
कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम साइफर्ट