logo

ट्रेंडिंग:

DC vs MI: रिजवी ने खेली तूफानी पारी, दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी के तूफान के आगे मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की एक न चली। रिजवी की तूफानी 90 रनों की पारी के आगे मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने सरेंडर कर दिया।

Delhi Capitals vs Mumbai Indians

समीर रिजवी ने खेली तूफानी पारी। (Photo Credit: X/@IPL)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट से अपने ही घर में मुंबई इंडियंस को बड़ी शिकस्त दी। समीर रिजवी की तूफानी पारी के आगे मुंबई के गेंदबाज बेबस दिखे। रिजवी ने शुरुआत में बेहद सधी पारी खेली। 15 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए। मगर बाद में अपना गियर बदला। अपनी विस्फोटक पारी से मैच को 10 ओवर के भीतर ही एकतरफा कर दिया। 

 

समीर ने 31 गेंदों में अर्धशतक ठोका। अर्धशतक के बाद 20 गेंदों में ही 40 रन बना डाले। रिजवी ने 51 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। 

 

यह भी पढ़ें: खुद भी फंसे, टीम पर भी जुर्माना, BCCI की नजर में क्या गलती कर बैठे श्रेयस अय्यर?

दिल्ली के सामने था 163 रनों का लक्ष्य

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का आठवां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को 18 रन के स्कोर पर ही दो बड़े झटके लगे। वहीं 100 रनों के अंदर ही चार बल्लेबाजों को पवेलियन लौटना पड़ा।

 

कप्तान सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी और रोहित शर्मा की 35 रनों की बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी खास नहीं रही। 2 रन के स्कोर पर केएल राहुल को पवेलियन लौटना पड़ा। 7 रन के स्कोर पर नीतीश राणा के रूप में दूसरा झटका लगा। 

 

शुरुआती दो बड़े झटकों के बाद समीर रिजवी और पथुम निसांका ने दिल्ली को मजबूत स्थित में पहुंचाया। दोनों ने 49 गेंदों में 66 रनों की अहम साझेदारी की। पथुम ने 30 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली। 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल सैंटनर का शिकार बने।

 

समीर रिजवी ने 51 गेंदों में 90 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मुंबई इंडियंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। डेविड मिलर ने 18 गेंदों में 21 रनों की नाबाद पारी खेलकर दिल्ली को अहम जीत दिलाई। 

 

मुंबई की गेंदबाजी: शार्दुल ठाकुर बेहद मंहगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 41 रन दिए और कोई सफलता हासिल नहीं की। कॉर्बिन बॉश ने 3.1 ओवर में 39 रन दिए और एक विकेट हासिल किया। दीपक चाहर ने 3 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट झटका। मिचेल सैंटनर ने तीन ओवर में 22 रन दिए और एक सफलता अपने नाम की। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर बेहद किफायती गेंदबाजी की। मयंक मारकंडे ने सिर्फ दो ओवर ही फेंके। वह 20 रन देकर बेहद महंगे साबित हुए।

मुंबई की खराब शुरुआत, गेंदबाजी भी नहीं रही खास

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। 18 रन के स्कोर पर मुंबई को दो झटके लगे। विकेटकीपर रायन रिकलटन को 11 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। वहीं दो गेंद बाद ही शून्य के स्कोर पर तिलक वर्मा भी वापस चले गए।

 

बाद में कप्तान सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने लड़खड़ाती टीम को संभाला। रोहित ने 26 गेंदों का सामना किया। पांच चौके और एक छक्के की मदद से टीम के स्कोर में 35 रनों का योगदान दिया। हालांकि 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल का शिकार हो गए। उस वक्त मुंबई इंडियंस का स्कोर 71 रन था। 85 के स्कोर पर मुंबई को शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में चौथा झटका लगा। उन्होंने 7 गेंदों में महज पांच रनों का ही योगदान दिया। 

 

नमन धीर ने 21 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। आखिर में मिचेल सैंटनर ने 13 गेंदों पर 18 और कॉर्बिन बॉश ने 4 में 11 रनों बनाकर टीम का स्कोर डेढ़ सौ रनों के पार पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने घर में ही CSK को 5 विकेट से हराया, अय्यर ने ठोकी फिफ्टी

 

सूर्या की फिफ्टी भी नहीं आई काम: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी फिफ्टी की मदद से मुंबई का स्कोर सम्माजनक स्थित तक पहुंचाया। सूर्या ने 36 गेंदों में 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े और दिल्ली के सामने लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया। मुंबई की तरफ से सबसे बड़ी पार्टनरशिप सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के बीच 40 गेंदों में 53 रनों की रही। इसके बाद सूर्या ने नमन धीर के साथ 22 गेंदों में 37 रनों की साझेदारी भी की। 

 

दिल्ली की गेंदबाजी: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार ने 3 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके। लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। अक्षर पटेल, विप्राज निगम और टी. नटराजन को भी एक-एक सफलता मिली। कुलदीप यादव ने तीन ओवर गेंदबाजी की। 31 रन दिए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 


और पढ़ें