logo

ट्रेंडिंग:

हैरी ब्रूक को कौन करेगा रिप्लेस? इस खिलाड़ी पर दांव लगाएगी दिल्ली!

हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है। आगामी सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में है।

Harry Brook

हैरी ब्रूक। (Photo Credit: England Cricket/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 में नहीं खेलने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। ब्रूक ने आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस लेते हुए दिल्ली कैपिटल्स और उसके फैंस से माफी भी मांगी। 

 

ब्रूक के अचानक आईपीएल छोड़ने के फैसले से दिल्ली कैपिटल्स के सामने उनका रिप्लेसमेंट ढूंढने की समस्या खड़ी हो गई है। टीम में जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसी, ट्रिस्टन स्टब्स और डोनोवन फरेरा जैसे विदेशी बल्लेबाज हैं। दिल्ली कैपिटल्स बैटिंग युनिट को मजबूत करने के लिए एक ऐसे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी की ओर देख सकती है, जिसके पास आईपीएल का अनुभव है। 

 

यह भी पढ़ें: 2 साल के बैन का खतरा, फिर भी हैरी ब्रूक ने क्यों छोड़ा IPL?

 

इस खिलाड़ी पर दांव लगाएगी दिल्ली?

 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम साउथ अफ्रीकी युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। 'बेबी-एबी' के नाम से मशहूर ब्रेविस हाल ही में SA20 में जबरदस्त लय में दिखे थे। इस साउथ अफ्रीकी टी20 लीग में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ब्रेविस का स्ट्राइक रेट (184.17) सबसे बेहतरीन था। 21 साल के ब्रेविस ने 10 पारियों में 291 रन बनाकर MI केपटाउन को खिताब जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से 10 मैच खेले हैं। ब्रेविस ने इस दौरान 133.72 के स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए हैं। नवंबर में हुए मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद ब्रेविस ऑक्शन में उतरे लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। अब उन्हें ब्रूक के रिप्लेसमेंट के रूप में दिल्ली कैपिटल्स अपने साथ जोड़ सकती है।

 

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी हारते ही न्यूजीलैंड ने बदली टीम, 8 खिलाड़ी हुए बाहर


और पढ़ें