logo

ट्रेंडिंग:

भारत की सुपर-8 में एंट्री, कोलंबो में 61 रन से हारकर फंस गया पाकिस्तान

T20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच को जीतकर भारत ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

IND vs PAK T20 WC Colombo

शादाब खान का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते तिलक वर्मा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार था। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। भारत ने एक बार फिर बाजी मारी, और मैच को आराम से 61 रन से जीत लिया।

 

इस मैच में ईशान किशन ने शानदार पारी खेली, वहीं भारतीय गेंदबाजों ने भी अपनी शानदार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरीं। इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज पूरी तरह से फेल साबित हुए।

 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने PAK के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गंभीर और कोहली को छोड़ा पीछे

भारत की पारी

टॉस हारने के बाद, भारत को पहले बैटिंग करने का मौका मिला और टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि, ईशान किशन ने पारी को संभाला। भारत ने पहले 12 ओवर में दो विकेट खोकर 108 रन बनाए। फिर उन्होंने बाकी आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 67 रन बनाए, जिससे भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए।

भारत के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि सलमान आगा, शाहीन शाह अफरीदी और उस्मान तारिक ने एक-एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: सलमान से No hanshake, हाथ मिलाना तो दूर सूर्या ने पाक कप्तान को भाव तक नहीं दिया

पाकिस्तान की पारी

पाकिस्तान की शुरुआत भी खराब रही। उनका पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया। इसके बाद टीम गिराते विकेट को रोकने में नाकाम रही। पाकिस्तान ने पहले 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान सिर्फ 6 ओवर ही खेल पाया और बाकी ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए। नतीजतन, पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गया और भारत ने मैच 61 रन से जीत लिया।

पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, जबकि शाहीन शाह अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: 'जिससे चाहे कर ले शादी…', ईशान किशन की गर्लफ्रैंड पर क्या बोले दादा?

IND vs PAK प्लेइंग-XI 

  • भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
  • पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान?

भारत से हारने के बाद पाकिस्तान अब पॉइंट्स टेबल में अमेरिका से पीछे हो गया है। अमेरिका का नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है और दोनों टीमों के 4-4 पॉइंट्स हैं। पाकिस्तान का अगला मैच नामीबिया से है। अगर नामीबिया पाकिस्तान को हरा देता है, तो पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो जाएगी।


और पढ़ें