logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान के खिलाफ डक पर आउट हुए अभिषेक, कोहली-गंभीर के साथ नाम कैसे जुड़ गया?

फैंस भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में अभिषेक शर्मा की शानदार पारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन सलमान आगा ने उन्हें डक पर आउट कर दिया।

Abhishek Sharma duck against Pakistan

अभिषेक शर्मा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच का बेसब्री से इंतजार था लेकिन इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में, भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी बैटिंग से निराश किया, वह 4 गेंद खेलकर बिना एक भी रन बनाए पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है और वह दिग्गज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

 

15 फरवरी को खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सलमान आगा की गेंद पर अभिषेक शर्मा को शाहीन अफरीदी ने कैच किया। मैच से पहले सलमान ने अभिषेक के खेलने की उम्मीद जताई थी, और उनकी स्ट्रेटेजी मैदान पर असरदार साबित हुई। अभिषेक का सस्ते में आउट होना इंडिया के लिए एक बड़ा झटका था, क्योंकि टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में एक जरूरी विकेट खो दिया।

 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने PAK के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गंभीर और कोहली को छोड़ा पीछे

कैसे आउट हुए अभिषेक शर्मा?

अभिषेक शर्मा को पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान अली आगा ने शाहीन अफरीदी के हाथों कैच आउट कराया। अभिषेक शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को पुल करने के प्रयास में अपना विकेट खो बैठे। अभिषेक अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में खाता नहीं खोल पाए थे।

दिग्गजों के शर्मनाक रिकॉर्ड में एंट्री

अभिषेक शर्मा का बल्ला भले ही खामोश रहा हो, लेकिन उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक अनचाही लिस्ट में जगह बना ली है। अब वह उन भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए हैं। हैरानी की बात है कि अभिषेक ने टीम के मौजूदा हेड कोच और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट किंग माने जाने वाले एक महान खिलाड़ी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

 

यह भी पढ़ें: सलमान से No hanshake, हाथ मिलाना तो दूर सूर्या ने पाक कप्तान को भाव तक नहीं दिया

  • 2 बार: गौतम गंभीर
  • 2 बार: विराट कोहली
  • 2 बार: अभिषेक शर्मा


और पढ़ें