logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs SA: अभिषेक शर्मा के लिए मुसीबत बनेंगे एडन मारक्रम, क्या कहते हैं आंकड़े?

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस टी20 वर्ल्ड कप में एक भी रन नहीं बना पाए हैं। वह लगताार तीन बार जीरो पर आउट हुए हैं।

Abhishek Sharma T20 WC

अभिषेक शर्मा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर होनी है। दोनों टीमों का सुपर-8 में यह पहला मैच है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा पर निगाहें रहेंगी। टीम इंडिया का यह युवा सलामी बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में एक अदद रन के लिए तरस गया है। अभिषेक तीन मैचों में मैदान पर उतरे हैं और तीनों बार उनका खाता नहीं खुला है।

 

अमेरिका के खिलाफ वह तेज गेंदबाज अली खान की गेंद पर डीप कवर में लपके गए थे। इसके बाद अभिषेक पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑफ स्पिनर का शिकार बने। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने जहां उन्हें मिड ऑन पर लपकवाया ता, वहीं नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त ने अभिषेक को क्लीन बोल्ड कर दिया था। लगातार दो मैचों में ऑफ स्पिन के सामने आउट होने के बाद इस बात की पूरी संभावना है कि अहमदाबाद में उन्हें साउथ अफ्रीकी कप्तान एडन मारक्रम भी गेंदबाजी करते नजर आएंगे।

 

यह भी पढ़ें: तेज गेंदबाज या स्पिनर, अहमदाबाद में कौन बरपाएगा कहर?

मारक्रम ने की है पूरी तैयारी

भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार है। टॉप-3 में एक भी राइट हैंडर नहीं है। इसे देखते हुए टीम इंडिया के खिलाफ ऑफ स्पिनर से शुरुआत कराई जा रही है। साउथ अफ्रीकी टीम भी यही रणनीति अपना सकती है। मारक्रम अहमदाबाद में नेट्स में काफी बॉलिंग करते दिखे हैं। ऐसे में यह तय है कि वह भारत की बल्लेबाजी के दौरान पहला ओवर लेकर आएंगे, जिससे अभिषेक शर्मा की फिर से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

 

अभिषेक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पावरप्ले में ऑफ स्पिन के खिलाफ 152.08 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, जबकि लेग स्पिन और लेफ्ट आर्म स्पिन के सामने उनका स्ट्राइक रेट 220 के करीब है। उन्होंने पावरप्ले में 40 ऑफ स्पिन गेंदें खेली हैं, जिस पर वह 3 बार आउट हुए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि शुरुआत में मारक्रम के बॉलिंग करने पर अभिषेक के लिए चीजें कठिन हो जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में खेलेंगे धोनी, CSK फैंस के लिए यह खबर अच्छी है या बुरी?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

 

साउथ अफ्रीका - एडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रायन रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा/एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी


और पढ़ें