logo

मूड

ट्रेंडिंग:

TMC या BJP, पटना लौटे तेजस्वी यादव ने बता दिया बंगाल में किसकी सरकार बन रही

पश्चिम बंगाल से चुनाव प्रचार करके पटना लौटे तेजस्वी यादव ने बता दिया कि बंगाल के मतदाता किसके पक्ष में है। अब देखना यह होगा कि चार मई को नतीजे वाले दिन तेजस्वी यादव का अनुमान सटीक बैठता है या नहीं।

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव । (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

संजय सिंह, पटना। पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे से लौटे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल का राजनीतिक माहौल पूरी तरह ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी के पक्ष में है। जनता एक बार फिर उन्हें सत्ता में लाने के मूड में है।

बंगाल की जनता नहीं चाहती बदलाव

पटना लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उन्हें हर वर्ग से समर्थन मिला, खासकर वहां रहने वाले बिहार के प्रवासी लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे बदलाव नहीं, बल्कि स्थिरता और क्षेत्रीय नेतृत्व के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता समझ चुकी है कि कौन उनके हित में काम करता है और कौन सिर्फ चुनावी वादे करता है। 

 

यह भी पढ़ें: 2 से ज्यादा बच्चों की बात छुपाई, आयोग ने भभुआ नगर परिषद को अध्यक्ष पद से हटाया


बीजेपी पर सीधा हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी की हार में ही देश की जीत है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटकाकर राजनीतिक ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। दिल्ली में हाल ही में हुई एक घटना को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। हालांकि उन्होंने घटना का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गंभीर घटनाएं होती हैं, तब सरकार की जवाबदेही क्यों नहीं दिखती?

 केंद्रीय मंत्री मांझी पर बरसे तेजस्वी 

वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के एक बयान पर भी तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उस बयान को घटिया करार देते हुए कहा कि ऐसी भाषा किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती। उन्होंने मांझी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की।

 

तेजस्वी यादव ने बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 21 वर्षों के लंबे शासन के बावजूद सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है और हर मुद्दे पर विपक्ष को दोषी ठहराने की कोशिश करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं हुई हैं, जमीन पर काम नहीं हुआ।

 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में बारिश से अस्पताल की दीवार ढही, 7 की मौत; मौके पर पहुंचे CM

 

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। तेजस्वी ने कहा कि आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन सरकार के पास इसका कोई ठोस समाधान नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें भुला दिया जाता है।

 

बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर उन्होंने संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट के अधीन है, इसलिए इस पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर जोड़ा कि सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

 पूंजीपतियों के हित में काम करती है बीजेपी

अपने बयान के अंत में तेजस्वी यादव ने सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय जनता को लुभाने वाली नीतियां बाद में सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकारें आम लोगों के बजाय पूंजीपतियों के हित में ज्यादा काम कर रही हैं।


और पढ़ें