logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जिस डाल पे बैठे हो, वह टूट भी सकती है', क्या BJP से नाराज बृजभूषण सिंह?

बृजभूषण शरण सिंह का एक क्रिप्टिक पोस्ट खूब वायरल है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी से नाराज है। कुछ ने यह कहा कि यूपी कैबिनेट विस्तार में भाव नहीं मिला।

Brij Bhushan Sharan Singh

बृजभूषण शरण सिंह। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण की एक सोशल मीडिया पोस्ट की खूब चर्चा है। लखनऊ में कैबिनेट विस्तार से पहले उनकी पोस्ट ने यूपी में सियासी हलचल बढ़ा दी है। अब हर शख्स बृजभूषण की इस पोस्ट का अपने-अपने स्तर पर अर्थ निकालने में जुटा है।

 

माना जा रहा है कि रविवार होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में आठ नए चेहरों को जगह मिल सकती है। इन नए मंत्रियों के सहारे बीजेपी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सामाजिक समीकरण साधने में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें: AAP के जिस मंत्री को ED ने किया गिरफ्तार, जानिए कितना फैला है उनका बिजनेस

 

10 मई को सुबह साढ़े नौ बजे बृजभूषण शरण सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है, जिस शाख (डाल) पे बैठे हो, वो टूट भी सकती है।' अब लोग बृजभूषण शरण सिंह की इस पोस्ट के अलग-अलग मायने निकालने में जुटे हैं। 

 

संदीप अंबेडकरवादी नाम के यूजर ने लिखा, 'मंत्रिमंडल विस्तार में नेता जी को भाव नहीं मिला। सवर्ण समाज पार्टी की स्थापना कीजिए।' पुष्पेंद्र यादव ने लिखा, 'आप चाहकर भी डाल से नहीं उड़ सकते।' आनंद मिश्रा ने लिखा, 'कुछ इशारा तो नहीं है ताऊजी।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि जहां दिल न लागे वो बस्ती किस काम की।

 

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह बेबाक अंदाज में अपनी बात रखते हैं। वह कई बार यूपी सरकार पर भी सवाल उठा चुके हैं। उनके बेटे प्रतीक भूषण सिंह गोंडा से विधायक हैं। उनके दूसरे पुत्र करण भूषण सिंह कैसरगंज लोकसभा से सांसद हैं। 

 

यह भी पढ़ें: CM बनते ही ममता की राह पर शुभेंदु अधिकारी? जय श्री राम नारे पर टोक दिया

 

उत्तर प्रदेश में आज कैबिनेट विस्तार है। दो महिलाओं समेत छह नए चेहरों को जगह मिलने की उम्मीद है। दो राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। रायबरेली के ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडेय, फतेहपुर की खागा सीट से कृ्ष्णा पासवान, पूजा पाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और अशोक कटारिया के नामों की चर्चा है। बीजेपी इस कैबिनेट विस्तार से जाट, पाल, पासी और ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश में है।


और पढ़ें