logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिस्किट के डिब्बों में छिपा रखी थी 62 करोड़ की कोकीन, महिला गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 62 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई है। इसकी कीमत लगभग 62 करोड़ रुपये है।

Cocaine

जब्त की गई कोकीन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मुंबई एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने मंगलवार को ड्रग तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। DRI ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला के पास से 6.26 किलो कोकीन बरामद हुई है और इसकी कीमत 62.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी महिला ने कोकीन को बिस्किट और चॉकलेट के डिब्बों में छिपाया था। DRI के अधिकारी फिलहाल इस मामले की जांच कर रहे हैं और महिला से पूछताछ कर रहे हैं। 

 

इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब दोहा से मुंबई आई एक महिला एयरपोर्ट से निकल रही थी। यह महिला भारतीय नागरिक है और DRI के अधिकारियों को मिली सूचना के आधार पर इस महिला पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने इस महिला को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया और जब उसके सामान की जांच की गई तो पूरा मामला सामने आया। अधिकारियों ने तुरंत ही महिला को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

बिस्किट में छिपाई थी कोकीन

यह महिला दोहा से कोकीन को भारत लेकर आ रही थी। महिला ने पकड़े जाने से बचने के लिए कोकीन को बिस्किट और चॉकलेट के डिब्बों में छिपाया था। इस कार्रवाई के बाद DRI के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर बताया, 'महिला के पास से ड्रग्स के 300 कैप्सूल मिले हैं। उन्होंने इन कैप्सूलस को ओरियो बिस्किट के छह डिब्बों और चॉकलेट के तीन डिब्बों में छुपा रखा था। जब इन कैप्सूल की जांच की गई तो पाया गया कि यह कोकीन है।'

 

DRI ने कोकीन को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) ऐक्ट के तहत जब्त कर लिया है और महिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। महिला से पूछताछ कर उसके पूरे तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मुंबई में पहले भी हुई कार्रवाई

यह पहला मामला नहीं है, जब मुंबई में इस तरह की कार्रवाई की गई हो। इससे पहले 22 जून को DRI ने एक पुरुष को 1,129 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। इस कोकीन की अनुमानित कीमत 11.39 करोड़ रुपये बताई जा रही है। DRI की पूछताछ में इस व्यक्ति ने इस बात  को माना था कि उसने भारत में तस्करी के लिए ड्रग्स के कैप्सूल खाए थे। इसके बाद DRI के अधिकारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। 

 

यह भी पढ़ें: कनाडा में रथ यात्रा पर फेंके गए अंडे, भारत बोला- दोषियों पर ऐक्शन हो


20 जून को एक विदेशी महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। वह महिला तस्कर बस के जरिए दिल्ली से मुंबई ड्रग्स लेकर जा रही थी। DRI को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर उस महिला का पीछा किया गया। 50 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उस महिला को 20 जून देर रात पकड़ा गया। ड्रग्स तस्करी के इन बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।   

Related Topic:#Drugs#Mumbai Airport

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap