logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्विस एयर लाइन्स के विमान के पहिए में उठा धुआं, बाल-बाल बचे 232 यात्री

स्विस एयरलाइन ने जानकारी देते हुआ बताया है कि विमान में 228 यात्री और चार बच्चे सवार थे।

Swiss airline

स्विस एयर लाइन्स। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई। दिल्ली से ज्यूरिख जा रही स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से विमान उड़ नहीं पाया। इस विमान में 232 यात्री सवार थे।

 

स्विस एयरलाइन के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि छह यात्री घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। दरअसल, ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट संख्या LX147, A330 विमान के एक लैंडिंग गियर के बाईं ओर से धुआं उठता हुआ देखा गया।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने वापस ले ली हरभजन सिंह की सुरक्षा

उड़ाने से पहले ही रूका विमान

यह जानकारी मिलते ही विमान को उड़ाने से पहले ही फौरन रोक दिया गया। एयरलाइन के बयान में कहा गया है कि विमान में 228 यात्री और चार बच्चे सवार थे।

टेकऑफ करने से मना किया

प्रवक्ता ने कहा, 'टेकऑफ के तुरंत बाद, भारत के लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 1 बजे के बाद, एक इंजन में दिक्कत आ गई। क्रू ने टेकऑफ करने से मना कर दिया और स्थिति का जायजा लेने के बाद, सावधानी के तौर पर विमान को खाली करने का फैसला किया।'

 

यह भी पढ़ें: AAP कार्यकर्ताओं ने बागी सांसदों के घर के बाहर लिख दिया ’गद्दार’, जलाया पुतला

स्विस टेक्निकल टीम दिल्ली आएगी

प्रवक्ता ने कहा, 'सभी यात्री और क्रू इमरजेंसी स्लाइड के जरिए विमान से बाहर निकल गए। छह यात्रियों की मेडिकल जांच की गई। कुछ लोग जो स्लाइड का इस्तेमाल नहीं कर पाए, उनके लिए सीढ़ियां लगाई गईं।'

 

स्विस एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में आई खराबी को ठीक करने के लिए स्विस टेक्निकल स्पेशलिस्ट विमान का जायजा लेने के लिए दिल्ली आएंगे।  

Related Topic:#Delhi Airport

और पढ़ें