logo

ट्रेंडिंग:

हजारों शाखाएं, हर शहर में स्कूल, भागवत ने बताया- कहां से होती RSS की फंडिंग?

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस की फंडिंग का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि इतने बड़े संगठन का कामकाज किसके धन से संचालित होता है।

Mohan Bhagwat

संघ प्रमुुख मोहन भागवत। (Photo Credit: PTI )

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) दुनिया के सबसे बड़े संगठनों में से एक है। देश और विदेश भर में इसका एक विशाल तंत्र हैं। लगभग-लगभग हर शहर में उसके स्कूल हैं। गांवों से महानगर तक हजारों की संख्या में शाखाओं का संचालन होता है। मगर आपको लगता होगा कि इतने बड़े आयोजनों की रकम कहां से आती है? संघ की आय का जरिया क्या है तो संघ प्रमुख मोहन भागवत ने खुद ही इसका खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि संगठन की फंडिंग सिर्फ 'गुरु दक्षिणा' से आती है।

 

संघ प्रमुख ने बताया कि आरएसएस की फंडिंग गुरु दक्षिणा से होती है। सदस्य केवल अपने खर्चे से उसे चलाते ही नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत जीवन में कमी करके बचा हुआ और अधिक धन लगाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'दिन में कमरे से नहीं निकला, 11 दिनों तक एक ही कपड़े पहने', उमर पर बड़ा खुलासा
 
संघ प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि दीनदयाल उपाध्याय ने सनातन के शाश्वत विचारों को आधुनिक संदर्भ में 'एकात्म मानववाद' के रूप में पेश किया। यह दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना 60 साल पहले था। उन्होने कहा कि एकात्म मानववाद का सार एक ही शब्द 'धर्म' में समाहित है। मगर इस शब्द का अर्थ धर्म, संप्रदाय या पंथ नहीं है।


धर्म सब कुछ धारण करता है। यह वह मार्ग है, जो सामूहिक कल्याण सुनिश्चित करता है। आज विश्व को एकात्म मानववाद से परिभाषित धर्म के मार्ग पर चलने की जरूरत है। 

 

यह भी पढ़ें:  BJP से रूठे नीतीश कुमार तो असदुद्दीन ओवैसी तय करेंगे कौन होगा बिहार का CM

पंजाब में आरएसएस नेता के बेटे की हत्या

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। बाइक दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक 32 वर्षीय नवीन अरोड़ा के पिता बलदेव राज अरोड़ा लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक नवीन अपनी दुकान से घर जा रहा था। 

 

डॉ. साधु चंद चौक पर दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की निशानदेही की जा रही है।

Related Topic:#RSS#Mohan Bhagwat

और पढ़ें