logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डायबिटीज ही नहीं चीनी है हार्ट अटैक और फैटी लिवर का कारण, समझें कैसे?

हम सभी रोजमर्रा की जिंदगी में चीनी का सेवन करते हैं। क्या आप जानते हैं चीनी के सेवन से सिर्फ डायबिटीज ही नहीं हृदय और लिवर संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

sugar effects health

चीनी (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

हम सभी जानते हैं कि चीनी सेहत के लिए हानिकारक है। चीनी खाने की वजह से सिर्फ डायबिटीज ही नहीं तमाम तरह की अन्य बीमारियां हो सकती हैं। सेलेब्रिटीज भी अपने इंटरव्यू में बता चुके हैं कि चीनी छोड़ना उनकी लाइफ का सबसे अच्छा फैसला था। हम खाने पीने की चीजों में चीनी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि चीनी एक प्रोसेस्ड आइटम है जिसे गन्ने के रस और केमिकल्स से मिलाकर बनाया जाता है। 

 

हमारे घर में सफेद कलर की दानेदार चीनी आती है। इस चीनी में किसी तरह को कोई पोषक तत्व मौजूद नहीं होता है। हमने चीनी से होने वाले नुकसान के बारे में जयपुर, न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक से बात की।

 

यह भी पढ़ें- सुबह का नाश्ता नहीं करने से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, स्टडी में दावा

बीमारियों का घर है चीनी

चीनी एक प्रोसेस्ड फूड आइटम है जिसमें जीरो न्यूट्रिशनल वेल्यू है। इसमें सिर्फ कैलोरी होती है। चीनी का अधिक सेवन करने से मोटापा बढ़ाता है। खासतौर से पेट का मोटापा बढ़ाता है क्योंकि अधिक चीनी खाने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है क्योंकि हम उस मात्रा में फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं। ये फैट के रूप में हमारी बॉडी में स्टोर होने लगता है। इसके अलावा मेटाबॉलिक सिंड्रोम होने का खतरा रहता है। -सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक, जयपुर

 

दिल के लिए नुकसानदायक है- अधिक मात्रा में शुगर खाने से शरीर में ट्राइग्लिसराइड और एलडीएल (LDL) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इन दोनों चीजों की वजह से हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है।

 

फैटी लिवर- शुगर की वजह से फैटी लिवर होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। इन दिनों नॉन अल्कोहालिक फैटी लिवर के मामले सबसे ज्यादा आ रहा है। इसका मुख्य कारण प्रोसेस्ड फूड वाली चीजों का अधिक सेवन है। प्रोसेस्ड फूड में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। अधिक चीनी के सेवन से लिवर पर दबाव पड़ता है।

 

इसके अलावा अधिक मात्रा में चीनी के सेवन करने से शरीर के अंदरुनी हिस्सों में इन्फ्लेमेशन होने का खतरा बढ़ जाता है। सूजन की वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें- मां बनने का सपना हो सकता है पूरा, जानिए एग फ्रीज कराने की सही उम्र

एजिंग का कारण है चीनी

चीनी हमारे लिए एक ड्रग की तरह काम करता है। अगर आपको बहुत ज्यादा चीनी खाने की आदत हैं तो नहीं मिलने पर चिढ़चिढ़ापन महसूस होने लग सकता है। उन्होंने आगे बताया, चीनी के अधिक सेवन से त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है। अधिक चीनी के सेवन से बुढ़ापा जल्दी आता है। अधिक चीनी खाने वाले लोगों की स्किन बहुत जल्दी लूज होती है जिस कारण झुर्रियां पड़ने लगती है। इसके अलावा आपको दांतों में कैविटी की समस्या हो सकती है।

चीनी की जगह खाएं ये चीजें

  • चीनी का कम से कम सेवन करें। 
  • आप चीनी की जगह पर गुड़, अंजीर, शहद, खजूर का सेवन करें।
  • स्टीविया के पत्ते का इस्तेमाल करें।
  • बाहर की कोल्ड ड्रिंक्स पीना बंद कर दें।
  • घर पर बने फलों का जूस पिएं।
  • साबूत अनाज वाली चीजें खाएं। मिलेट्स में कार्ब्स कम होता है बल्कि प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
  • बच्चों को मीठा से खासतौर से दूर रखें।
  • आप घर पर बनी मिठाइयों का सेवन करें।
  • आप शुगर की जगह पर कोकोनट पाउडर या ड्राई फ्रूट का पाउडर यूज करें।

 

 

 

 


और पढ़ें