logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सुनीता विलियम्स की लेटेस्ट तस्वीर देख मिलेगा सुकून, NASA ने की अपलोड

नासा ने भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की एक नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू स्पेसक्राफ्ट की खिड़की से बाहर झांकती नजर आ रही हैं।

Nasa Uploaded new pic of Sunita Williams

सुनीता विलियम्स, Image Credit: NASA Instagram

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

भारतीय मूल की नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी विल्मोर बुच कई महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। ऐसे में सुनीता की एक तस्वीर सामने आई जिसे देखने के बाद हर किसी को राहत मिलेगी। उनकी यह लेटेस्ट फोटो नासा के इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है, जिसमें वह स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू स्पेसक्राफ्ट की खिड़की से बाहर झांक रही हैं।

 

इसको पोस्ट करते हुए नासा ने इमेज कैप्शन में लिखा, 'नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने एक्सपीडिशन 72 स्वेटर में स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू की गोल खिड़की से बाहर झांक रही हैं। जब वह पृथ्वी की ओर देखती हैं तो पृथ्वी से आने वाली हल्की रोशनी से उनका चेहरा चमक उठता है।'

 

21 हजार से अधिक लोगों ने फोटो को किया लाइक

नासा की तस्वीर को 21 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया हैं। इसके अलावा लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने सवाल पूछा कि आखिर वह कब वापस आ रही हैं, क्या अभी तक कोई मिशन प्लान किया गया है? वहीं, अन्य यूजर ने भी कहा कि सुनीता मैं आपके पृथ्वी पर सुरक्षित लौटने की कामना करती हूं।'

पहले की तस्वीर से उड़ गए थे लोगों के होश 

अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य के बारे में बढ़ती चिंता के बीच, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से विलियम्स की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई थी। इसमें सुनीता के गाल बिल्कुल धंसे हुए नजर आ रहे थे। इससे नासा के अधिकारी भी चिंतित हो गए थे। बता दें कि अंतरिक्ष यान में खराबी के कारण लंबे समय तक वहां रहने के बाद से सुनीता स्वास्थ्य संकट का सामना कर रही हैं। हालांकि, सुनीता ने बाद में इस पर कहा था कि उनका शरीर थोड़ा बदल गया है, लेकिन उनका वजन उतना ही है। 

अंतरिक्ष में क्या खाती हैं सुनीता?

अंतरिक्ष में जीरो-ग्रेविटी  अलग तरीके से काम करता है। नासा  के अनुसार, अंतरिक्ष में रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्री विभिन्न प्रकार के भोजन खा सकते हैं। सबसे आम है डिहायड्रेटेड खाना। नासा के अनुसार,रिहायड्रेटेड खाने से पानी को निकाल दिया जाता है ताकि उन्हें स्टोर करना आसान हो जाए। अंतरिक्ष में रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्री इन्हें खा सकते हैं।


और पढ़ें