logo

ट्रेंडिंग:

रणवीर सिंह ने उड़ाया चामुंडा देवी का मजाक, दर्ज हुआ केस, लोग बोले- 'शर्म करो'

रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। आइए जानते हैं किस वजह से उनकी आलोचना हो रही है?

ranveer singh

रणवीर सिंह ने उड़ाया दैव्य का मजाक, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अभिनेता रणवीर सिंह मुसीबत में फंस गए हैं। वह हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट में उन्होंने मंच पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म की 'कांतारा' के दैव्य एक्ट की नकल उतारी थी जिस वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दैव्य का मजाक उड़ाना लोगों को पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं रणवीर के खिलाफ हिंदू जनजागृति समिति (HJS) ने केस दर्ज कराया है। आइए पूरे विवाद के बारे में जानते हैं।

 

56वें भारतीय अतंरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में रणवीर ने मंच से कहा था, 'मैंने यह फिल्म थिएटर में देखी और आपकी परफॉर्मेंस शानदार थी ऋषभ। खासतौर से जब आपके अंदर फीमेल घोस्ट आ जाती है।' इसके बाद वह अपनी आंखें बड़ी करके जीभ निकालकर मिमिक्री करते हैं। दैव्य का इस तरह से मजाक उड़ाने के लिए लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोगों ने ऋषभ शेट्टी से भी नाराजगी जताई है। अब रणवीर ने माफी मांग ली है।

 

यह भी पढ़ें- सामंथा-राज निदिमोरु ने रचाई शादी, श्यामली डे क्यों सुर्खियों में आ गईं?

रणवीर ने मांगी माफी

रणवीर सिंह ने इस मामले में माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, 'मेरी मंशा एक ऐक्टर के तौर पर फिल्म में ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ करना था। मैं जानता हूं कि इस तरह के सीन को परफॉर्म करने में बहुत मेहनत लगती है और मुझे इसकी बहुत कदर है। मैंने हमेशा सभी संस्कृतियों का सम्मान किया है। अगर मैंने किसी की भावना को आहत किया है तो इसके लिए माफी मांगता हूं।'

रणवीर सिंह पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर रणवीर का वीडियो वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'रणवीर ने दैव्य का मजाक उड़ाया। उनकी फिल्मों को बैन कर देना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मनोरंजन के नाम पर संस्कृति का मजाक उड़ाया गया। शर्म आनी चाहिए रणवीर।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'रणवीर सिंह को शर्म आनी चाहिए।'

 

 

 

ऋषभ ने रणवीर को दी थी वार्निंग

इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर ऋषभ से गले मिलते हैं और दैव्य की नकल उतारते हैं। फिर वह रणवीर को उंगली उठाकर प्यार से ऐसा करने से मना करते हैं लेकिन रणवीर नहीं माने। उन्होंने स्टेज पर जाकर दैव्य की नकल उतारी और उन्हें भूत बताया।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले का प्रोमो रिलीज, कब और कहां देख सकते हैं शो?

रणवीर के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

रणवीर के खिलाफ हिंदू जनजागृति समिति ने शिकायत दर्ज कराई है। समिति ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने चामुंडा देवी का अपमान किया है। उन्होंने कोटिटुलु समुदाय की पूजनीय चामुंडा देवी को महिला भूत कहा है। रणवीर को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।

 

 


और पढ़ें