logo

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में कमाए 100 Cr रुपये, टूटा RRR, 'पठान' का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज होने में 2 दिन बचे हैं। एडवांस बुकिंग में फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है।

ranveer  Singh

रणवीर सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म को रिलीज होने में 2 दिन बाकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से ही शुरू हो गई है। फिल्म का प्री सेल्स रिकॉर्ड हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। 6 मार्च को फिल्म का ट्रेलर सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था।

 

18 मार्च को फिल्म का प्रीमियर रखा गया है। प्रीमियर शो शाम के समय में रखा गया है। स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी। पिछले साल पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' ने प्रीव्यू शो में 25 करोड़ का बिजनेस किया था। 'धुरंधर 2' ने इस रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: Oscars 2026 की बेस्ट फिल्म बनी 'वन बैटल आफ्टर एनदर', पढ़ें विनर्स की लिस्ट

'धुरंधर 2' की रेगुलर एडवांस बुकिंग शुरू

फिल्म के रेगुलर शो की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 2 दिन में रेगुलर शोज की 10 लाख से ज्यादा टिकटें बिक गई हैं। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पिछले हफ्ते तक 60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 'धुरंधर 2' ने नॉर्थ अमेरिका में प्री सेल्स में $5 मिलियन का बिजनेस किया है और 'आरआरआर', 'पठान' और 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। इन फिल्मों ने $4 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था।

 

'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड $6 मिलियन की कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 120 करोड़ का बिजनेस किया है। अगर इस तरह ताबड़तोड़ कमाई होती रही तो फिल्म पहले दिन 150 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। दर्शकों का इसी तरह का क्रेज 'बाहुबली' के दौरान नजर आया था।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्कर में प्रियंका के सामने लगाए फ्री फिलिस्तीन के नारे, हैं कौन जेवियर बार्डेम?

'धुरंधर 2' कलेक्शन

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के सीक्वल में अक्षय खन्ना कैमियो रोल में नजर आएंगे। 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का सीक्वल 2000 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकता है।


और पढ़ें