logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अक्षय से सोनाक्षी तक, इन स्टार्स से पंगा ले चुके हैं मुकेश खन्ना

'शक्तिमान' स्टार मुकेश खन्ना इन दिनों लगातार कंट्रोवर्सी में हैं। आइए जानते हैं उन्होंने किन स्टार्स से पंगा लिया है?

mukesh khanna controversy

सोनाक्षी, मुकेश और रणवीर सिंह (क्रेडिट इमेज- इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मुकेश खन्ना ने टीवी पर 'महाभारत' और 'शक्तिमान' जैसी हिट शोज किए हैं। आज भी उन्हें अपने दमदार किरदार के लिए जाना जाता है। वह शक्तिमान शो से बच्चों के पहले सुपरहीरो बने। 'शक्तिमान' शो की फैन फॉलोइंग को देखते हुए मेकर्स चाहते हैं कि इस पर एक फिल्म बने। हालांकि मेकर्स अभी तक नया 'शक्तिमान' कौन होगा। इसकी तलाश कर रहे हैं। वहीं, टीवी के 'शक्तिमान' अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह अपने बयान की वजह से अक्सर कंट्रोवर्सी में रहते हैं। उन्होंने कई स्टार्स से पंगा ले चुके हैं। इस लिस्ट में कपिल शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है। आइए इन स्टार्स के बारे में जानते हैं।

 

 कपिल शर्मा- कॉमेडियन कपिल शर्मा पर मुकेश खन्ना अक्सर तंज कसते हैं। उन्होंने कपिल के शो को अश्लील बताया है। उन्होंने कहा था कि उसमें जिस तरह का कॉन्टेंट आता है। वो बहुत ही फूहड़ है। उसमें अक्सर महिलाओं का मजाक उड़ाया जाता है। उन्होंने कपिल को घमंडी बताया है।

 

रणवीर सिंह- 'शक्तिमान' पर बनने वाली फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पहले 'शक्तिमान' के रोल के लिए रणवीर सिंह को फाइनल माना जा रहा था। वह इस किरदार को करने के लिए बहुत एक्साइटेड थे। इसी कारण से मुकेश खन्ना के ऑफिस में 3 घंटों तक बैठे थे। लेकिन उन्हें ये रोल नहीं मिला। मुकेश ने उन्हें रोल नहीं देने का कारण उनके न्यूड फोटोशूट को बताया था।

 

सोनाक्षी सिन्हा- मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा को लेकर तंज कसा था। दरअसल 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में वह रामायण से जुड़े सवाल का कोई जवाब नहीं दे पाई थी। इस पर मुकेश ने कहा था कि ये तो शत्रुघ्न सिन्हा की परवरिश दिखाता है। एक बार फिर उन्होंने इस बात पर कमेंट किया। इस बार सोनाक्षी ने उन्हें करारा जवाब दिया।

 

अक्षय कुमार- मुकेश खन्ना ने अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म को बैन कर देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि लक्ष्मी के साथ बॉम्ह कैसे कोई ये नाम रख सकता है। इसके अलावा उनके पान मसाला एड को लेकर भी आपत्ति जताई थी।

 

अजय और शाहरुख- मुकेश खन्ना ने अजय देवगन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार के पान मसाला एड करने पर गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि ये किस तरह का नेरेटिव सेट कर रहे हैं। इतना पैसा है फिर भी इस तरह के विज्ञापन कर रहे हैं।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap