logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धुरंधर 2 को बड़े डायरेक्टर्स ने बताया था फ्लॉप, फिल्म मेकर कुणाल कोहली का खुलासा

'धुरंधर 2' को लेकर फिल्म निर्देशक कुणाल कोहली का बयान चर्चा में है। उन्होंने बताया कि बड़े डायरेक्टर्स ने इसे फ्लॉप फिल्म बताया था।

kunal kohli and ranveer singh

कुणाल कोहली और रणवीर सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाल दिया है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म में काम करने वाले हर कलाकार की दमदार ऐक्टिंग की लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन हो गए है। इसके बावजूद फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है।

 

फिल्म मेकर कुणाल कोहली ने 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि बड़े निर्देशकों को उम्मीद थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी।

 

यह भी पढ़ें: 'है जवानी तो इश्क होना है' का टीजर रिलीज, लोग बोले गोविंदा की 'सैंडविच' का रीमेक

मेकर्स ने 'धुरंधर' को बताया था फ्लॉप

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कुणाल ने कहा, 'यह इंडस्ट्री किसी फिल्म को तबतक सपोर्ट नहीं करती है जब तक फिल्म चलती नहीं है। किसी ने भी धुरंधर को सपोर्ट नहीं किया था। उनका कहना था बड़े निर्देशकों का कहना था कि यह मंडे तक बैठ जाएगी। किसी ने बॉर्डर 2 को सपोर्ट नहीं किया। लोगों ने कहा दूसरे हफ्ते में ही फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई। आप क्या कर रहे हैं। वह ब्लॉकबस्ट है बस बात खत्म। यह मायने नहीं रखता है कि इंडस्ट्री आपको सपोर्ट करती है या नहीं।'

 

कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर किया और उसमें लिखा था कि बधाई हो आदित्य धर, रणवीर सिंह और जियो स्टूडियोज। एक दिन में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की। मैं इस वीडियो के जरिए बताना चाहूंगा कि धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर भारतीय फिल्मों की असली क्षमता को साबित किया है। देसी कहानियां किसी भी पश्चिमी कहानी से ज्यादा दमदार होती है। हमें पश्चिमी विषयों से प्रभावित नहीं होना चाहिए। आइए देसी फिल्में बनाएं।

 

यह भी पढ़ें: 3 साल में 6 हॉरर-कॉमेडी फिल्में हुई रिलीज, 2 रही हिट, 'भूत बंगला' का क्या होगा?

हिंदी फिल्म को मर्द चाहिए

उन्होंने आगे कहा, 'हीरो को मर्द होना चाहिए। हिंदी फिल्म के हीरों को मर्द होना चाहिए। ना की कोई कंफ्यूज लड़का जैसा सैयारा थी। वह धुरंधर थी। उसके नंबर देखो। फेक कलेक्शन दिखाकर भी आप 100 करोड़ का कलेक्शन नहीं जुटा पाए। यह असली कलेक्शन के साथ रोज 100 करोड़ कमा रही है। आदित्य धर, रणवीर सिंह, जियो स्टूडियो का शुक्रिया, जिन्होंने हमें सही रास्ता दिखाया।'


और पढ़ें