logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या 'धुरंधर' में कुणाल कामरा ने भी किया काम? सच जान लीजिए

रणवीर की फिल्म 'धुरंधर' की हर तरफ चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि इस फिल्म में कुणाल कामरा ने भी काम किया है।

ranveer singh and kunal kamra

रणवीर सिंह और कुणाल कामरा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के कलाकारों की ऐक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। आदित्य की फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में रणवीर की प्रेमिका का किरदार सारा अर्जुन ने निभाया है।

 

फिल्म में रणवीर और सारा की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है। फिल्म से एक शख्स की रणवीर सिंह खूब तस्वीर वायरल हो रही है। लोग इस व्यक्ति को कुणाल कामरा समझ रहे हैं। साथ ही उन्हें फिल्म में अच्छा काम करने के लिए बधाई भी दे रहे हैं। आइए समझते हैं पूरा मामला क्या है?

 

यह भी पढ़ें- विक्रम भट्ट को जेल क्यों हो गई? जिस केस में फंसे हैं, उसकी पूरी कहानी

क्या 'धुरंधर' में कुणाल कामरा ने किया काम?

फिल्म में अभिनेता नवीन कौशिक ने डोंगा का किरदार निभाया है। उनके कैरेक्टर को लोगों ने पसंद किया है। उनकी और रणवीर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिल्म में नवीन का लुक थोड़ा बहुत कुणाल कामरा से मैच कर रहा है जिसके कारण सारा कंफ्यूजन हुआ है।

कौन हैं नवीन कौशिक?

नवीन कौशिक को पहला ब्रेक वाईआरएफ (YRF) की फिल्म 'रॉकेट सिंह-सेल्समैन ऑफ द ईयर' से मिला था। उन्होंने 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 17 साल की उम्र में नवीन ने दिल्ली के थिएटर्स में ऐक्टिंग करना शुरू किया था। 2009 में वह मुंबई शिफ्ट हो गए थे। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव है।

 

यह भी पढ़ें- काम के लिए तरसाया, अब अक्षय खन्ना को लीजेंड क्यों कह रहे हैं लोग?

 

'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने तीनों दिनों में 103 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म के लिए पहला वीकेंड बहुत ही शानदार रहा। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 152 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। धुरंधर ने ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' ( 135 करोड़), सनी देओल की 'जाट' (110 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। मेकर्स ने फिल्म के सेकंड पार्ट की घोषणा कर दी है।

 

 

 


और पढ़ें