logo

ट्रेंडिंग:

'जिओ और जीने दो', 20 साल बड़े रणवीर संग काम करने पर सारा ने दिया जवाब

'धुरंधर' में सारा अर्जुन और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में रणवीर ने अपने से 20 साल छोटी अभिनेत्री संग काम किया था। अब इस पर सारा ने अपना रिएक्शन दिया है।

sara arjun and ranveer singh

सारा अर्जुन और रणवीर सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने फिल्म 'धुरंधर' में साथ में काम किया। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। सारा और रणवीर की उम्र में करीब 20 साल का अंतर है। इस वजह से सोशल मीडिया पर रणवीर की जमकर आलोचना हुई थी। अब इस पूरे विवाद पर सारा अर्जुन ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

सारा ने कहा, 'फिल्म में रणवीर के साथ मेरी कास्टिंग पूरी तरह से जायज थी।' उन्होंने कहा कि मैं जानती थी कि कहानी के हिसाब से फिल्म की कास्टिंग बिल्कुल सही है।

 

यह भी पढ़ें: रिश्ता, म्यूजिक, परिवार....सबसे ब्रेक लेकर कहां जा रहीं नेहा कक्कड़?

एज गैप पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी

सारा ने आग बताया, 'फिल्म रिलीज से पहले मैंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर दिया था। इस वजह से सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है? इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह से मैं अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान दे पा रही थी। मुझे बाहर क्या चल रहा है? उससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मैं बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हूं। मैं मानती हूं कि हर व्यक्ति की अपनी राय है। मैं मानती हूं कि जिओ और जीने दो। ये उनके विचार है। वे क्या सोचते हैं? उससे मेरी सोच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। मैं कहानी जानती हूं और मैं जानती हूं कास्टिंग बिल्कुल सही हुई थी। यह बात जरूरी है।' 'धुरंधर' में सारा का किरदार एक टीनएजर लड़की का है।

 

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत और जावेद अख्तर दोनों असहमत, आखिर ए आर रहमान ने ऐसा क्या कह दिया?

रणवीर से बेहतर एक्टर नहीं मिल सकता

सारा ने कहा, 'मैं भविष्य में किसी भी अभिनेता के साथ काम करूं लेकिन रणवीर से बेहतर कोई नहीं हो सकता है। वह सिर्फ अपनी ऐक्टिंग पर ही ध्यान नहीं देते बल्कि पूरे सेट के लोगों का ध्यान रखते हैं।'

 

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।  यह फिल्म पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक ऐक्शन थ्रिलर स्पाई मूवी है। आदित्य धर की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म के दूसरे भाग की अनाउंसमेंट हो गई है। 19 मार्च 2025 को धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के दूसरे भाग के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, सारा की अगली फिल्म Euphoria है जो अगले महीने 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 


और पढ़ें