logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर' ने अक्षय को बनाया लीजेंड, क्या करते हैं 'रहमान डकैत' के दोनों भाई?

'धुरंधर' के रिलीज के बाद अक्षय खन्ना लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म में अक्षय ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है।

akshaye and sakshi khanna

अक्षय खन्ना और साक्षी खन्ना, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म के कलाकारों की अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म के रिलीज के बाद से अक्षय खन्ना लाइमलाइट में हैं। फिल्म में उनकी ऐक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी से लेकर डांस स्टेप तक की खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाया है। अक्षय खन्ना के धांसू कमबैक के बाद अब फैंस उनके फैंस भाइयों के बारे में भी जानना चाहते हैं।

 

अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना ने दो शादियां की थी। उन्होंने पहली पत्नी गीतांजलि खान्ना थीं। पहली शादी से विनोद खन्ना के दो बेटे हैं और दूसरी शादी से भी उनके 2 बच्चे हैं। अक्षय खन्ना के बड़े भाई राहुल खन्ना भी अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'अर्थ' से की थी। इसके बाद वह 'इलान', 'रकीब', 'तनहा', 'लव आज कल', 'वेकअप सिड' समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह आखिरी बार 2023 में 'लॉस्ट' में नजर आए थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन इंडस्ट्री में अपना नाम कुछ खास नाम नहीं बना पाए

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' में 'रहमान डकैत' को थप्पड़ मारने वाली सौम्या टंडन कौन हैं?

कौन हैं अक्षय के सौतेले भाई साक्षी खन्ना?

ज्यादातर फैंस नहीं जानते होंगे कि विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी का नाम कविता खन्ना हैं। अक्षय के सौतले भाई का नाम साक्षी खन्ना है। उनका जन्म 12 मई 1991 में मुंबई में हुआ था। फिल्मी बैकग्राउंड होने के कारण साक्षी ने भी फिल्मों में कदम रखने का प्लान बनाया। उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और मिलन लुथरिया के साथ फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया।

 

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने कई शार्ट फिल्मों और थिएटर प्ले में काम किया है। वह मिलन लुथरिया की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं पाई। साक्षी का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है। अब उन्होंने पिता की तरह फिल्मों को छोड़कर आध्यात्म की राह को चुन लिया है। उन्होंने अपने कुछ इंटरव्यू में बताया था कि आध्यात्म से जुड़ने के बाद उनका जिंदगी को देखने का नजरिया बदल गया है। वह अब लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' के हिट गाने लिखने वाले शाश्वत सचदेव कौन हैं?

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर' ने भारत में 500 करोड़ का बिजनेस किया है और वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को दो भाग में बनाया गया है। फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।

 


और पढ़ें