logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लव एंड वार' में हुईं दीपिका की एंट्री, रणबीर संग शेयर करेंगी स्क्रीन?

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने साथ में आखिरी बार 'तमाशा' में काम किया था। अब संजय लीला भंसाली की फिल्म में दोनों फिर से साथ नजर आएंगे।

deepika padukone and ranbir kapoor

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर (क्रेडिट इमेज- सेलेब्स इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने एक समय पर एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों ने साथ में 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' में साथ काम किया था। इस क्यूट जोड़ी को फैंस ने ऑन और ऑफ स्क्रीन बहुत पसंद किया था। दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय नहीं चला था। दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। इस समय रणबीर संजय लीला भंसाली के साथ 'लव एंड वॉर' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं।

 

साल 2026 में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेंड है। अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। दीपिका और संजय ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है।

 

क्या रणबीर संग शेयर करेंगी स्क्रीन

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के लिए सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी को कास्ट किया है। औरी फिल्म में होमोसेक्सुअल आदमी का किरदार प्ले करेंगे। वह आलिया के बेस्टफ्रेंड होंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका और रणबीर साथ में दिखेंगे या नहीं। इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

 

कैमियो रोल में नजर आएंगी दीपिका

 

फिल्म के करीबी सूत्र ने आगे बताया, आलिया कैबरे डांसर का रोल प्ले करेंगी। वहीं, विक्की और रणबीर इंडियन आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। हालांकि दीपिका का रोल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 'लव एंड वॉर' 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

दीपिका और संजय ने साथ में 'गोलियों की रासलीला', 'राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ काम किया है। एक बार फिर दोनों 'लव एंड वॉर' में साथ काम करेंगे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर 'रामायण' में नजर आएंगे। फिल्म में वह भगवान राम का किरदार प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। वहीं, दीपिका इस समय मदरहुड फेज को एन्जॉय कर रही हैं। वह अपना सारा समय बेटी दुआ के साथ बीता रही है। उन्होंने अभी काम से ब्रेक लिया है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap