logo

ट्रेंडिंग:

अक्षय की 'हाउसफुल 5' ने पार किया 100 Cr का आंकड़ा, पीछे रह गई ठग लाइफ

कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की 'हाउसफुल 5' रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं दोनों में से किस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है।

 housefull 5 collection

हाउसफुल 5 पोस्टर (Photo Credit: Akshay insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' को बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में अक्षय के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। 'हाउसफुल 5' के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की 'ठग लाइफ' भी रिलीज हुई थी।

 

कमाई के मामले में 'हाउसफुल 5' आगे चल रही है। फिल्म ने चार दिनों में 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। आइए दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं।

 

ये भी पढ़ें-  अजय देवगन के भांजे की वजह से सिद्धार्थ निगम से छिन गई 'आजाद' मूवी

'हाउसफुल 5' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हाउसफुल 5' ने चौथे दिन 13.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल मिलाकर 101 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के दो क्लाइमेक्स है जिसका नाम हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B है। फिल्म के दोनों वर्जन सेम है लेकिन दोनों का क्लाइमेक्स अलग है। 9 जून को ए वर्जन का ऑक्यूपेंसी रेट 19.78 प्रतिशत था। वहीं, बी वर्जन का हिंदी में ऑक्यूपेंसी रेट 13.02 प्रतिशत था।

 

'हाउसफुल 5' ने अक्षय की फिल्म 'केसरी 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'केसरी 2' ने कुल मिलाकर 92 करोड़ का बिजनेस किया था। इस साल 100 करोड़ के क्लब  में अजय देवगन की 'रेड 2', सलमान खान की 'सिकंदर', विक्की कौशल की 'छावा' का नाम शामिल है। 'हाउसफुल 5' का बजट 350 करोड़ है। 

 

ये भी पढ़ें- कपिल के शो पर हुई सिद्धू की वापसी, अर्चना पूरन सिंह का क्या होगा? 

'ठग लाइफ' कलेक्शन

कमल हासन की एक्शन थ्रिलर 'ठग लाइफ' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिला है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 75 करोड़ की कमाई की है। भारत में फिल्म ने महज 40.52 करोड़ का बिजेनस किया है। कमल हासन की 'ठग लाइफ' से पहले 'इंडियन 2' रिलीज हुई थी। 'इंडियन 2' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।

 

 

 


और पढ़ें