रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इस फिल्म को लेकर कई राजनीतिक दल के नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं।
राजनीतिक दल ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के एक प्रवक्ता वारिस पठान ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है। इसे बैन करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: सांप के जहर वाले केस में फंसे थे एल्विश यादव, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी FIR
वारिस पठान ने की फिल्म को बैन करने की मांग
ANI से बात करते हुए वारिस ने कहा, 'धुरंधर 2 जैसी बेतुकी और प्रोपेगेंडा फिल्में नहीं देखते हैं जो सिर्फ झूठ फैलाती हैं।कुछ सस्ते लोग हैं जो थोड़े पैसे कमाने के लिए नफरत और झूठ फैलाते हैं। उन्हें कुछ और बनाना आता नहीं है। वे नोटबंदी जैसी मुद्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि सब जानते हैं कि उस समय लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े थे। उस समय तो पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी के बाद सारी आंतकी गतिविधियां खत्म हो जाएंगी लेकिन वे तो अभी तक चल रहा है।'
उन्होंने आगे कहा, 'धुरंधर जैसी फिल्में मुसलामानों को विलेन दिखाकर खूब पैसे कमा रही हैं। फिल्में मनोरंजन के लिए बनाइए। इतिहास दिखाने के लिए बनाइए। ऐसी फिल्में बनाइए जो लोगों को खुशी दें न की नफरत फैलाएं। सरकार को इस तरह की फिल्मों को बैन कर देना चाहिए। गोधरा कांड या एपस्टीन फाइल्स जैसे मुद्दों पर फिल्म बनाइए या किसी और विषय पर। अगर आपने पाकिस्तान के खिलाफ फिल्म बनाई है तो उसे पाकिस्तान में दिखाइए। यहां क्यों माहौल खराब कर रहे हैं?'
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' में बने थे साइड हीरो, अब सीक्वल में धमाल मचाएंगे ये कलाकार
प्रकाश राज ने भी कसा 'धुंरधुर 2' पर तंज
प्रकाश राज ने धुरंधर 2 को लेकर तंज कसा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं धुरंधर से बहुत दूर हूं क्या आप भी #justasking'। इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'धुरंधर 2 की अब तक अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू ने तारीफ की है। किसी बॉलीवुड स्टार ने ट्वीट किया क्या है। उन्होंने आगे लिखा कि क्या जिम्मेदारियों का बोझ अब साउथ तक पहुंचने लगा है क्या है।'
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आदित्य धर की फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म ने 2 दिनों में 226.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।