इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बल्ले से अक्षर पटेल का खराब प्रदर्शन जारी है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान अक्षर 8 मई को सीजन के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 22 गेंद खेलकर 11 रन ही बना सके। अक्षर उस समय क्रीज पर उतरे, जब DC की टीम 10.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना चुकी थी। पथुम निसांका 29 गेंद में 50 रन बनाकर अभी-अभी आउट हुए थे।
अक्षर पर जिम्मेदारी थी कि वह पारी को संभालें और साथ ही रन गति को बरकरार भी रखें। हालांकि उनके आते ही ट्रिस्टन स्टब्स भी चलते बने। DC का स्कोर 89/5 हो गया। ऐसे में अक्षर ने रन बनाने पर नहीं, विकेट बचाने पर ध्यान दिया लेकिन बाद में वह अपनी पारी को एक्सेलरेट ही नहीं कर पाए। अक्षर ने 20 से ज्यादा गेंदें खेलीं। मगर उनके बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं आई। उनकी धीमी बैटिंग के चलते DC लड़ने लायक स्कोर तक नहीं पहुंच पाई, जिससे वह फैंस के निशाने पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL पर मंडरा रहा हनी ट्रैप का खतरा! BCCI ने टीमों को क्यों आगाह किया?
IPL 2026 में फ्लॉप रहे हैं अक्षर
अक्षर मौजूदा सीजन में 8 पारियों में सिर्फ 44 रन ही जुटा सके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 74.57 का रहा है। KKR के खिलाफ मैच से पहले उनका स्ट्राइक रेट 89.18 का था, जो अब और शर्मनाक हो गया है। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: IPL की नकल के चक्कर में कंगाल हुआ पाक क्रिकेट बोर्ड, PSL में पैसों के लिए विवाद
143 रन ही बना पाई DC
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर DC 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। उसे केएल राहुल और निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने 5 ओवर में 49 रन की साझेदारी कर डाली। DC 200 के स्कोर तक पहुंचती दिख रही थी लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के चलते वह 150 के नीचे ही थम गई। DC के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। अगर वह हारती है तो उसकी प्लेऑफ राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।
