logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंडिगो में गईं, लोगों ने TMC-ममता को चोर कहा, DGCA से महुआ मोइत्रा ने की शिकायत

तृणमूल कांग्रेस महुआ मोइत्रा के सामने इंडिगो की फ्लाइट में कुछ लोगों ने टीएमसी चोर के नारे लगाए हैं। महुआ मोइत्रा ने DGCA से शिकायत की है।

Mahua Moitra

महुआ मोइत्रा। AI एडिट। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा, इंडिगो की जिस फ्लाइट में सवार थीं, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके सामने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और पश्चिम बंगाल  की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोर कहा है। लोगों ने जय श्री राम के नारे के साथ ममता बनर्जी के लिए चोर-चोर के नारे लगाए तो महुआ मोइत्रा भड़क गईं।

महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दावा किया है कि कुछ लोगों ने इंडिगो की फ्लाइट में उनके साथ अभद्रता की है, जिसे वह उत्पीड़न मानती हैं। महुआ मोइत्रा दिल्ली जा रही थीं। 

यह भी पढ़ें: शुभेंदु के PA की हत्या से सुलगा बंगाल, हावड़ा में BJP-TMC आए आमने-सामने

'चोर चोर, TMC चोर, दीदी चोर..', नारों से परेशान हुईं महुआ

महुआ मोइत्रा ने शिकायत की है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 719 में लैंडिंग के बाद, दरवाजा खुलने से पहले ही कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। वे 'चोर चोर, टीएमसी चोर, पिशी चोर, भाईपो चोर' जैसे नारे लगा रहे थे। लोगों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

लोगों ने वीडियो भी बनाया, महुआ ने कहा- यही BJP की संस्कृति

महुआ मोइत्रा ने कहा कि इन लोगों ने मोबाइल फोन से पूरा वीडियो रिकॉर्ड भी किया। उन्होंने इसे 'राजनीतिक उत्पीड़न' बताया और कहा कि यह विमान के अंदर उनकी सुरक्षा का उल्लंघन है। महुआ मोइत्रा ने इसे 'बीजेपी की संस्कृति' करार दिया।

यह भी पढ़ें: बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा, BJP और TMC के एक-एक समर्थकों की मौत

महुआ मोइत्रा खफा क्यों हुईं?

शिकायत में महुआ मोइत्रा ने लिखा कि ये लोग लगातार जोर-जोर से नारे लगा रहे थे, गाली-गलौज कर रहे थे और उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने केबिन क्रू पर भी आरोप लगाया कि वे चुपचाप तमाशा देखते रहे और कोई कार्रवाई नहीं की।

क्या चाहती हैं महुआ मोइत्रा?

महुआ मोइत्रा ने DGCA से इंडिगो एयरलाइंस और क्रू मेंबरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विमान के अंदर इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। अभी तक इंडिगो की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


और पढ़ें