logo

ट्रेंडिंग:

रोज शराब पीकर ठेके पर बुलाता है पुलिस, शराबी को PCR छोड़ने जाती है घर

सोनभद्र जिले में एक शराबी रोजाना भरपूर शराब पीता है। शराब पीकर जब वह धुत हो जाता है तो यूपी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन मिलाता है।

Sonbhadra police

पुलिस के साथ शराबी आदमी। Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आपने अपने आसपास बड़े-बड़े शराबी देखे होंगे, जो बखेड़ा खड़ा करते हैं। इनमें से कई शराबी समाचारों की सुर्खियां बनते हैं। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिसे से आया है। यहां एक शराबी रोजाना भरपूर शराब पीता है। शराब पीकर जब वह धुत हो जाता है तो वह यूपी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन मिलाता है। 112 पर फोन करके शराबी पुलिस को बुलाता है और फिर वह पुलिस से घर छोड़ने की जिद करता है।

 

इस शराबी की इन हरकत से सोनभद्र पुलिस भी परेशान हो गई है। पुलिस ने उसकी हरकतों से तंग आकर अब आखिरी चेतावनी दी है। मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र का है। यहां शराबी व्यक्ति हर रोज नशे की हालत में 112 नंबर पर फोन करता है और पुलिस से अपने घर छोड़ने की जिद करता है। शख्स की हरकत की वजह से पीआरवी टीम के लिए वह सिरदर्द बन चुका है।

 

यह भी पढ़ें: एरिजोना जू की बेबी ‘जेलीबीन’ वायरल, 81% वोट के साथ चुना गया नाम

सिपाही का वीडियो सामने आया

हालांकि, 112 पर फोन आने के बाद पीआरवी टीम फौरन मौके पर पहुंचती है, लेकिन फिर उसे वही शराबी मिलता है और घर छोड़ने की जिद करता है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सिपाही कहता है, 'ये बार-बार शराब के नशे में हमको फोन करके जिद करते हैं कि हमको घर छोड़ दीजिए।' वीडियो में सिपाही ने भी शराबी को कार से घर छोड़ने की बात को स्वीकार किया। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'जितना गिन पाओ ले जाओ...', कंपनी के मालिक ने सामने बिछा दिए करोड़ों रुपये

आगे से होगी कानूनी कार्रवाई

मगर, अब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इस शराबी को फटकार लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि डायल 112 सेवा केवल आपात स्थिति, अपराध, दुर्घटना या सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों के लिए है, न कि किसी की निजी सुविधा या मनमानी मांगों के लिए। इसलिए बेवजह फोन करने से असली आपात मामलों में देरी हो सकती है, जिसका सीधा असर लोगों की जान-माल की सुरक्षा पर पड़ता है। ऐसे में अगर फिर से फोन आता है तो शराबी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


और पढ़ें