logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विंटर ओलंपिक्स में 3 दिन में ही 10 हजार कंडोम खत्म, इस्तेमाल के लिए और मंगाए गए

विंटर ओलंपिक आयोजन समिति ने शुरुआती दौर में 10 हजार कंडोम पैक फ्री में इस्तेमाल के लिए दिए थे, लेकिन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के बीच जमकर कंडोम इस्तेमाल किए।

Milan cortina winter Olympics

मिलान कोर्टिना विंटर ओलंपिक 2026, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इस समय इटली के शहर मिलान कॉर्टिना में विंटर ओलंपिक 2026 चल रहे हैं। यह ओलंपिक अपने खेल और खिलाड़ियों की वजह से कम लेकिन एक अनोखे मामले की वजह से चर्चा में आ गया है। दरअसल, यहां एथलीट विलेज (Games Village) में उपलब्ध करवाए गए फ्री के कंडोम 3 दिन में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए।

 

विंटर ओलंपिक आयोजन समिति ने शुरुआती दौर में 10 हजार कंडोम पैक फ्री में इस्तेमाल के लिए दिए थे, लेकिन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के बीच जमकर कंडोम इस्तेमाल किए, जिससे अधिक मांग होने से जल्दी खत्म हो गए। आयोजकों ने अब स्टॉक खत्म होने के बाद उन्हें अतिरिक्त स्टॉक अरेंज किया है। आयोजन समिति ने फ्रेश बैच बांटने की पुष्टि की है।

 

यह भी पढ़ें: शंघाई की सड़क अचानक बन खाई, देखते-देखते धंस गई जमीन

खिलाड़ियों के बीच अधिक मेल-मिलाप

एथलीट विलेज में हमेशा की तरह इस बार भी दुनिया के अलग-अलग देशों से आए खिलाड़ी अस्थायी आवास में एक साथ रह रहे हैं। दरअसल, ऐसे माहौल में अलग-अलग क्षेत्रों के खिलाड़ियों के बीच अधिक मेल-मिलाप होता है, जिससे सेफ सेक्सुअल रिलेशन को बढ़ावा देना बेहद जरूरी होता है।

 

यह भी पढ़ें: महोबा: एक बाल्टी पानी, दो पैकेट दूध, सरकारी स्कूल के मिड-डे-मील का वीडियो वायरल

एक्सट्रा कंडोम की आपूर्ति मंगाई जा रही

विंटर ओलंपिक आयोजन समिति ने बताया है कि एक्सट्रा कंडोम की आपूर्ति मंगाई जा रही है और पूरे ओलंपिक गेम के दौरान यह सेवा लगातार जारी रहेगी। हालांकि, इस खेलों के बीच कंडोम की कमी ने चर्चा को जन्म दे दिया है। पिछले पेरिस समर ओलंपिक 2024 में 2 लाख पुरुष और 20 हजार महिला कंडोम उपलब्ध कराए गए थे। इसके अलावा, कुछ पूर्व ओलंपिक खेलों में यह संख्या 3 लाख तक भी पहुंची है।

 

मिलान-कोर्टिना में कंडोम की कम आपूर्ति पर हुई तुलना और चर्चा के बीच आयोजकों ने साफ किया है कि वे स्थिति से निपट रहे हैं और सभी खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं दे रहे हैं, जिससे कि खेलों का माहौल सुरक्षित और पॉजिटिव बना रहे। बता दें कि इस समय मिलान में सर्दियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में खिलाड़ी जमकर एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं।

Related Topic:#Olympic Games

और पढ़ें