एचडीएफसी बैंक में काम करने वाली आस्था सिंह का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राजेश सिंह नाम के एक और व्यक्ति का वीडियो वायरल हो गया है। राजेश सिंह अपने आपको मऊ का पार्सल अधीक्षक बताते हैं और एक आरपीएफ जवान को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में राजेश सिंह जवान को उसकी औकात में रहने को कहते हैं। खबरों के मुताबिक पीड़ित जवान का नाम अमित कुमार यादव है और वह मूल रूप से मऊ के घोसी के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आरपीएफ के पद पर तैनात हैं।
यह भी पढ़ेंः 'मायके से त्रिपाठी, ससुराल से मिश्रा हूं...', आस्था सिंह को ऋतु ने दिया जवाब
RPF जवान से हुई बहस
कहा जा रहा है कि अमित कुमार यादव अपना कोई पार्सल लेने के लिए मऊ पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह गुस्से में उन्हें धमकाने लगे।
उन्होंने इस दौरान तमाम अपशब्दों का भी प्रयोग किया। उन्होंने कहा, 'पार्सल तो बाद में जाएगा पहले तुम औकार में रह के बात करो। होश में रहो नहीं तो सारी आरपीएफगिरी भूल जाओगे। आरपीएफ का मतलब खुदा के बाप नहीं हो आप।'
आस्था सिंह का वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले कानपुर से आस्था सिंह का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही थीं, ‘ठाकुर हूं..सारी..’। इस मुद्दे को लेकर भी सोशल मीडिाय पर काफी बवाल हुआ था और जातीय अभिमान की बात सामने आई थी। हालांकि, बाद में आस्था सिंह ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि उनके शब्द जरूर गलत थे लेकिन उनका ऐसा कोई मतलब नहीं था।
यह भी पढ़ें: ना कैश, ना ट्रॉफी, मैन ऑफ द मैच को इनाम में मिला जिंदा मुर्गा
उन्होंने पूरे मामले में सफाई भी दी थी कि इस घटना के पीछे कारण क्या था। हालांकि, इसके बाद दूसरे पक्ष ऋतु का भी वीडियो आ गया था और उन्होंने भी अपना पक्ष रखा था, लेकिन अभी तक इस वीडियो के पीछे की घटना के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।