logo

ट्रेंडिंग:

'ठाकुर हूं मैं...' कानपुर में महिला बैंक स्टाफ ने किया ड्रामा, कस्टमर को धमकाया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला बैंक स्टाफ एक ग्राहक के साथ गाली-गलौज करती दिख रही है।

Kanpur HDFC bank staff controversy with customer

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कानपुर के पनकी में एचडीएफसी (HDFC) बैंक की ब्रांच में उस वक्त बवाल हो गया जब एक महिला कर्मचारी अपना आपा खो बैठी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपने प्रोफेशनल तौर-तरीकों को नजरअंदाज करते हुए न सिर्फ कस्टमर को गाली दी, बल्कि जाति का हवाला देते हुए बहुत हंगामा भी किया। इस पूरे ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बैंक मैनेजमेंट की क्रेडिबिलिटी पर सवाल उठ रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर चल रहे 33 सेकंड के एक वीडियो में बैंक के अंदर का हंगामा साफ दिख रहा है। वीडियो में, एक महिला बैंक स्टाफ गुस्से में अचानक अपनी सीट से उठ खड़ी होती है। वह अपने सामने खड़े कस्टमर पर चिल्लाने लगती है और गाली देने लगती है। वह इतना गुस्से में थी कि उसने अपनी डेस्क से अपना लैपटॉप उठाया और कस्टमर की तरफ ऐसे तान दिया जैसे वह उस पर हमला करने वाली हो। महिला बैंक कर्मचारी का नाम कथित तौर पर आस्था सिंह है।

 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु मेट्रो किराए पर मचा बवाल, तेजस्वी सूर्या हिरासत में लिए गए, हुए रिहा

कहा- ठाकुर हूं...

इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का सबसे विवादित हिस्सा वह था, जब आस्था सिंह ने अपनी प्रोफेशनल पहचान को पीछे छोड़कर जाति बताकर धमकी देने लगी। वीडियो में उन्हें चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, 'ठाकुर हूं मैं, ऐसी की तैसी कर दूंगी...'।

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स ने बैंक मैनेजमेंट और पुलिस को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि अगर बैंक कर्मचारी ही ग्राहकों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित महसूस कर सकता है?

 

यह भी पढ़ें: आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या, अयोध्या को दहलाने की रची थी साजिश

 

हालांकि इस मामले में बैंक मैनेजमेंट की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पनकी पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक किसी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर शिकायत मिलती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#Bank#Uttar Pradesh

और पढ़ें