logo

ट्रेंडिंग:

रील बना रही ट्रांसजेंडर को सिपाही ने किस कर लिया, वायरल हुआ वीडियो

कानपुर में एक सिपाही ने रील बना रहे ट्रांसजेंडर को चूम लिया और वीडियो वायरल होने पर अब वह नौकरी बचाने के लिए उसे डिलीट करने की गुहार लगा रहा है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक पुलिस सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्वालियरटोली थाना क्षेत्र के आनंदेश्वर मंदिर के पास एक ट्रांसजेंडर रील बना रहा था, तभी वहां मौजूद एक सिपाही ने उसे अचानक किस कर लिया। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया तो तुरंत वीडियो डिलीट करने की बात कहने लगा।

 

आनंदेश्वर मंदिर के पास आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक ट्रांसजेंडर फिल्मी गाने 'छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला' पर रील रिकॉर्ड कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सिपाही ने कैमरे के सामने आकर ट्रांसजेंडर को चूम लिया। यह पूरी घटना रील में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई।

 

यह भी पढ़ें: अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में क्यों हो गया बवाल? समझिए पूरी बात

 

 

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़कों ने आधे मिनट में 27 बार मारे चाकू, फिर खुद ही वायरल कर दिया वीडियो

वीडियो हटाने की गुहार

वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही ने कमेंट सेक्शन में लोगों से वीडियो डिलीट करने की विनती की। उसने लिखा कि इस वीडियो की वजह से उसकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। मामला बढ़ता देख सिपाही ने अपनी सोशल मीडिया आईडी भी बंद कर दी है। एसीपी कर्नलगंज के अनुसार, वीडियो में दिख रहा सिपाही ग्वालटोली थाने का नहीं है बल्कि किसी दूसरी यूनिट से वहां आया था। पुलिस अब वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और इसके बाद ही आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 


और पढ़ें