logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'इनमें से एक को पापा चुन ले', हरभजन सिंह ने खोया आपा, किस पर उतारा गुस्सा?

हरभजन सिंह का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इनमें से एक को पापा चुन ले'। इससे यह चर्चा शुरू हो गई है कि भज्जी ने अपना आपा क्यों खो दिया।

Harbhajan Singh lost temper on troller

हरभजन सिंह। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाने वाले पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में हैं। अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर भज्जी ने एक ट्रोलर को ऐसा तीखा और करारा जवाब दिया है कि इंटरनेट पर मानो भूचाल आ गया है। IPL 2026 के बीच कमेंट्री पैनल को निशाना बनाने वाले एक यूजर को हरभजन ने ऐसा हाजिर जवाब कमेंट किया कि पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।

 

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने IPL कमेंट्री पैनल में शामिल हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ यूजर ने अपमानजनक कैप्शन लिखते हुए उन्हें 'थ्री क्लाउन्स (तीन जोकर)' कह दिया। आमतौर पर ऐसी टिप्पणियों को लोग नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन हरभजन सिंह ने इस बार हद पार करने वाले ट्रोलर को उसकी ही भाषा में सबक सिखाना बेहतर समझा।

 

यह भी पढ़ें: 'कप्तान बनकर टेस्ट में वापस लौटो', विराट कोहली को किसने दी नसीहत?

भज्जी का करारा जवाब वायरल

जैसे ही यह विवादित पोस्ट वायरल हुई, हरभजन सिंह ने इस पर अपनी चिर-परिचित शैली में पलटवार किया। उन्होंने रिप्लाई में लिखा, 'इनमें से एक को पापा चुन ले'। भज्जी का यह जवाब देखते ही देखते जंगल की आग की तरह फैल गया। प्रशंसकों ने उनके इस रिप्लाई पर भी अपने रिएक्शन सामने रखे। फैंस का कहना है कि जो लोग पूर्व खिलाड़ियों के सम्मान का ध्यान नहीं रखते, उन्हें इसी तरह के कड़े जवाब की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें: क्यों शाम के IPL मैचों की दूसरी पारी में आसान हो जाती है बल्लेबाजी?

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हरभजन सिंह के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई। एक तरफ उनके फैंस उनकी हाजिरजवाबी की तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ यूजर्स का मानना था कि इस तरह के जवाब से ऑनलाइन नेगेटिविटी बढ़ सकती है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी पूर्व क्रिकेटर ने ट्रोलिंग का जवाब दिया हो।

Related Topic:#Harbhajan Singh

और पढ़ें