अहमदाबाद के निकोल इलाके में दर्शनभाई नाम के एक कारोबारी की दुकान है। दुकान में करोड़ों की खरीद बिक्री होती है। यहां 19 से से ज्यादा स्टाफ काम करते हैं। 11 मई को इसी शो रूम में 1.66 करोड़ रुपये के गहने अचानक चोरी हो गए। चुराने वाली कथित चोरनी की कहानी बेहद दिलचस्प है।
दर्शनभाई के ही शो रूम में हर्षिदा नाम की एक लड़की काम करती थी। हर्षिदा ने 11 मई की दोपहर 1.66 करोड़ रुपये के सोने के गहने चुरा लिए। मालिक दर्शन भाई खाना खाने घर गए थे। हर्षिदा ने स्टाफ को बताया कि उसे जरूरी काम से घर जाना है और दुकान के मालिक से उसने छुट्टी ले ली है।
यह भी पढ़ें: बाउंसर्स और फोटोग्राफर्स में हुई धक्का मुक्की, गोविंदा ने माफी मांगकर संभाली बात
1.66 करोड़ के गहने चुराकर फरार हुई
हर्षिदा करोड़ों के गहने लेकर चली गई। कुछ देर बाद जब दुकान मालिक लौटे तो उन्हें गहनों के गायब होने का पता चला। स्टाफ ने बताया कि हर्षिदा, आपसे ही छुट्टी लेकर चली गई है। दर्शनभाई को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया। वीडियो में साफ दिखा कि हर्षिदा यूनिफॉर्म में गहने छिपा रही है।
बॉयफ्रैंड के लिए चुराए गहने
पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू हो गई। पुलिस ने जल्द ही हर्षिदा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। हर्षिदा ने बताया कि उसने चोरी अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर की थी। वह शादीशुदा बॉयफ्रेंड से शादी करके साथ रहना चाहती थी।
शादीशुदा था हर्षिदा का प्रेमी
बॉयफ्रेंड ने वादा किया था कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर लेगा। इसी उम्मीद में हर्षिदा ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद दोनों अलग-अलग जगहों पर छिप गए।
यह भी पढ़ें: हाथियों की भीषण लड़ाई, एक महिला पर गिरा, मौके पर मौत; वीडियो वायरल
प्रेमिका के चुराए गहने ले उड़ा बॉयफ्रैंड
जब दोनों साथ मिले तो कांड हो गया। एक दिन जब हर्षिदा नहाने गई, उसी दौरान बॉयफ्रेंड ने बाकी के गहने उठाए और फरार हो गया। हर्षिदा के पास सिर्फ 18 लाख रुपये के गहने बचे, जो उसके पर्स में पड़े थे। जब वह इन्हें बेचने पहुंची तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हर्षिदा तलाकशुदा है। वह अपने प्रेमी पर पूरा भरोसा करती थी, लेकिन अंत में वही धोखेबाज निकला। पुलिस अब फरार बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है।