बिहार के मोकामा विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। उनके समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने 2 मई को गोपालगंज के सेमरावां गांव में एक कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराए और अश्लील गानों पर डांस किया। अब अनंत सिंह, डांस कांड पर जो सफाई दे रहे हैं, उसे सुनकर लोग हैरान हैं।
एक पत्रकार ने उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल पूछा कि आप माननी हैं और आर्केस्ट्रा में डांस देखते हैं, उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया कि मीडियाकर्मी भी असहज हो गए। अनंत सिंह ने वायरल कांड पर कोई भी अफसोस नहीं जताया, बल्कि कहा कि यह तो होते रहा है, इसमें क्या गलता है।
यह भी पढ़ें: न्योता में नहीं जाएंगे? ऑर्केस्ट्रा नाच पर सवाल पूछा तो गाली दे बैठे अनंत सिंह
अनंत सिंह, विधायक, मोकामा:-
माननीय का आंख फूट जाता है? हम माननीय आदमी हैं कि जानवर हैं। बताइए न। हमार बाप नहीं है, भाई नहीं है बहिन नहीं है, हमरा कौन चीज नहीं है, दोस्त है, यार है। विधायक कौन चीज होता है? जानवर होता है कि अदमी होता है। इससे ज्यादा बिहार में रोज हो रहा है।
'एक एसपी था, जो बिहार में नाच बंद करवा रहा था'
अनंत सिंह ने कहा, 'जो गलती हमने किया है, वह मोबाइल में है। खोलें न मोबाइल। हमने क्या गलती किया है। यह भी तो पता चले किए एक ऐसा एसपी था जो नाच देखने में भी बिहार में रोक लगा रहा था। कितना मिलेगा यह देश में।'
अनंत सिंह, विधायक, मोकामा:-
जो नाजायज करता है, उसे मार दीजिए। हम कहने वाले हैं। मोबाइल में देख लीजिए, बिहार में एक ऐसा एसपी हुआ था जो नाच बंद करा दे।
यह भी पढ़ें: जनेऊ समारोह में डांसर का डांस देखना पड़ा भारी, अनंत सिंह पर केस दर्ज
मामला क्या है?
सेमरावां में एक जनेऊ का कार्यक्रम था। कार्यक्रम गुड्डू राय के घर पर आयोजित हुआ था। एक महिला डांसर, नाचते हुए अनंत सिंह के पास आत है। सोशल मीडिया पर अनंत सिंह के समर्थकों का यह वीडियो वायरल हो रहा है। अनंत सिंह खुद भी झूमते नजर आ रहे हैं, वहीं उनके समर्थक हथियार लेकर नाच रहे हैं। अनंत सिंह तालियां बजा रहे हैं।
हथियार लेकर किया डांस, अब FIR
वीडियो वायरल होने के बाद गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने जांच की। पुलिस ने वीडियो में हथियार लहराने वाले कई लोगों की पहचान की, जिनमें लाइसेंस्ड और प्रतिबंधित हथियार भी शामिल थे। 4 मई को मिरगंज थाने में 9 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसमें गुड्डू राय, उत्सव राय, प्रियांशु कुमार, तिशु राय, सौरव कुमार राय, विशाल राय, सुनील यादव, अनंत सिंह और गुंजन सिंह के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 'अपनी पत्नी से पूछें कि कितनी खटिया पर...', पप्पू यादव के बयान पर बोले अनंत सिंह
पुलिस क्या कह रही है?
सार्वजनिक स्थल पर किसी भी कार्यक्रम में हथियार लहराना, गोली चलाना या ऐसा कुछ भी करना, जिससे दहशत फैले, अपराध है। पुलिस ने अश्लील डांस और सार्वजनिक शांति भंग करने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच चल रही है।