न मौलवी ने फातिहा पढ़ा, न पिता न कंधा दिया, बच्चों के हत्यारे से सबने मुंह मोड़ा
आमिर मोहम्मद ने एक महिला और उसके 4 बच्चों का कत्ल किया था। घरवालों ने उसकी लाश को कंधा तक नहीं दिया।

आमिर मोहम्मद। बैकग्राउंड इमेज प्रतीकात्मक और AI जनरेटेड है। Photo Credit: ChatGPT
उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर में 4 बच्चों और 1 महिला की हत्या करने वाले शख्स आमिर मोहम्मद की लाश को उसके घरवालों ने अपनाने से इनकार कर दिया है। जिस इमाम को उसकी लाश पर फातिहा पढ़ना था, उसने भी यह कहते हुए किनारा कर लिया कि यह गुनाह है। घरवालों के ठुकराने के बाद पुलिस भी मुश्किलों में पड़ गई कि कैसे इसकी लाश दफनाई जाए।
आमिर मोहम्मद पर छेड़छाड़ और गोकुशी के कई मुकदमे पहले भी लगे थे। आमिर की उम्र सिर्फ 19 साल थी। हत्याकांड के बाद वह फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया। पुलिस और आमिर के बीच रविवार को एनकाउंट हुआ, जिसमें वह मारा गया।
यह भी पढ़ें: 4 बच्चों और पत्नी को मारा, खून से लथपथ खुद तड़पता रहा; क्यों उठाया ये कदम?
आमिर ने हत्या क्यों की थी?
आमिर मोहम्मद ने 3 मई को ही महिला और उसके 4 बच्चों की हत्या की थी। आमिर चाहता था कि महिला उससे शादी कर ले,जिससे वह उसकी कुल संपत्ति हड़प ले। जब महिला ने उसके प्रस्ताव को मानने से इनकार किया तो उसने नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया। मुरादाबाद इलाके में हुई इस वारदात की सच्चाई जानकर हर कोई सन्न रह गया।
न किसी ने फातिहा पढ़ी, सबने मिट्टी भी नहीं दी
आमिर के परिवार के एक सदस्य ने कहा, 'हमारा आलिम यह नहीं कहता है कि ऐसे अपराधी की हम नमाज पढ़ाएं। हम उसके लिए हाथ नहीं लगा सकते हैं। सब यही कह रहे हैं कि अपराधी है, अपराधी का साथ देना गुनाह है।'
यह भी पढ़ें: दूल्हा बनना था, घर से निकलते ही मिली मौत, दुल्हन की खुशियां, मातम में बदल गईं
'जब हमारी इमाम उसकी नमाज नहीं पढ़ाएगा तो सब बेकार जाएगा। जो इमाम हैं, सब उसकी लाश पर फातिहा पढ़ने से इनकार किया है। पुलिस के काम से हम संतुष्ट हैं। जो गलत है, उसे सजा मिली तो अच्छा है। अगर कोई ऐसा घिनौना काम कर रहा है, उसे सजा मिलनी चाहिए। हम उसे मिट्टी नहीं देंगे।'
घरवालों ने लाश लेने से इनकार किया
सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में आमिर की मौत हो गई। जब पुलिस ने घरवालों को लाश सौंपी तो उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आमिर से अब कोई रिश्ता नहीं है। उसने इंसानियत के खिलाफ अपराध किया है, उसका यही अंजाम होना चाहिए था।
https://twitter.com/hindipatrakar/status/2051467934040727559
चाचा हैं इमाम, उन्होंने भी फातिहा पढ़ने से इनकार किया
आमिर की इस हरकत से लोग इतने नाराज थे कि उसकी लाश पर इमाम ने फातिहा पढ़ने से नकार कर दिया। इमाम भी, आमिर के चाचा हैं, जिनका नाम चांद मोहम्मद है। जब लोगों ने आमिर के चाचा को फातिहा पढ़ने के लिए बुलाया तो उन्होंने जाने से ही इनकार कर दिया।
क्या आमिर के लिए हमदर्दी है?
घरवालों ने कहा है कि आमिर के प्रति उनकी कोई हमदर्दी नहीं है। परिवार ने लाश नहीं लिया। परिवार ने कहा कि वह अपराधी था, ऐसे में न ही उसके सुपुर्द-ए-खाक रस्म में कोई शामिल होगा, न ही उसे कोई मिट्टी देगा। परिवार के कुछ सदस्यों ने ही उसे मिट्टी दी।
पुलिस ने क्या बताया है?
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा, 'आम्बेडकर नगर में चार बच्चों और उनकी मां की हत्या आमिर नाम के शख्स ने की थी। अमीर महिला से शादी करना चाहता था और उसकी प्रॉपर्टी पर भी आमिर की नजर थी। पुलिस ने देर रात आमिर को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया।'
यह भी पढ़ें: मां खुद डूब गई लेकिन बेटे को नहीं छोड़ा, बरगी हादसे की तस्वीर रुला देगी
खुद हत्या की, आरोप मां पर मढ़ दिया
प्राची सिंह ने कहा, 'शुरुआती जांच में यह माना जा रहा था महिला ने ही अपने चार बच्चों की हत्या की और फरार हो गई। मगर अगले दिन महिला का शव भी नाले में पड़ा मिला था। आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई है। आरोपी के पास हथियार और कुछ सामान मिले हैं।'
प्राची सिंह ने कहा कि काफी समझाने-बुझाने के बाद परिवार के कुछ सदस्य, दफनाने के लिए तैयार हुए।
आमिर ने क्या किया था?
आमिर, मीरानपुर मोहल्ले में रहा था। उसने 2 मई को 4 बच्चों और उनकी मां को मार डाला था। पुलिस ने बताया था कि महिला का पति सऊदी अरब में रहता है, वहां उसने शादी कर ली है, इसलिए आमिर महिला से शादी कर उसकी जमन हड़पना चाहता था।
बच्चों को मारा, नाले में फेंक दी मां की लाश
महिला तैयार नहीं हो रही थी। आमिर ने उसके साथ मारपीट की। बच्चों को मार डाला और उनकी मां को भी मार डाला। लाश को वह करीब 200 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। आमिर ने यह अफवाह भी फैला दी कि महिला ने ही अपने बच्चों की हत्या की थी। पुलिस यह मानने लगी कि बच्चों की हत्या उसकी मां ने ही की है, हत्या के बाद मां फरार हो गई। 3 मई को महिला की लाश पुलिस को मिली। महिला के शरीर पर जख्म के कई निशान थे। पुलिस ने जब छानबीन की तो आमिर का नाम आया।
कैसे मुठभेड़ में ढेर हुआ आमिर?
पुलिस ने रविवार रात में उसकी तलाश शुरू की। वह नेवतरिया बाईपास कहीं छिप रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, जब यह जान गया कि अब पुलिस पकड़ लेगी तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंक शुरू की। पुलिस ने सीधे सीने में गोली मारी, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक एसओजी को गोली लगी है, एक दारोगा और सिपाही भी घायल हैं। मौके से बाइक, जेवर और हथियार भी मिले हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


