उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक अजब-गजब वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी अपनी दो बकरियों का जन्मदिन मना रहा है। इस बर्थडे पार्टी में गांव के कई लोग शामिल हुए। बर्थडे पार्टी का वीडियो देखकर कई लोग हैरान हो रहे हैं, इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस व्यक्ति का नाम लालाराज श्रीवास्तव है, जो पेशे से पशुपालक हैं। इन बकरियों के नाम स्वीटी और मोनिका हैं। लालाराज श्रीवास्तव को अपनी बकरियों से बेहद स्नेह है। वह इन दोनों बकरियों को अपने बच्चों की तरह पालते हैं।
यह भी पढ़ें: पति का वशीकरण कराने गई थी पत्नी, तांत्रिक के साथ ही भाग गई
गांववालों को दिया न्योता
लालाराज श्रीवास्तव ने अपनी बकरियों का बर्थडे धूमधाम से मनाया। इस बर्थडे पार्टी में गांववालों को बाकायदा कार्ड देकर बुलाया गया था। इस पार्टी में डीजे और केक का इंतजाम किया गया था। गांववालों ने बकरियों को बर्थडे गिफ्ट के तौर पर कुछ रुपये भी दिए।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लालाराज श्रीवास्तव ने अपनी गोद में बकरी उठाई हुई है। बकरियों के लिए मेज पर दो अलग-अलग केक रखे गए हैं। दोनों बकरियों को सुंदर-सुंदर कपड़े पहनाए गए हैं और उनके सिर पर बर्थडे कैप भी लगाई गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग बर्थडे पार्टी को खुशी-खुशी मना रहे हैं। कोई गानों पर नाच रहा है, तो कोई बकरियों के साथ फोटो खिंचवा रहा है। साथ ही कई लोग उपहार के तौर पर बकरियों को रुपये दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रैंड से हुआ झगड़ा, ओयो होटल से कूद गई लड़की
लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। वीडियो के कमेंट में एक व्यक्ति ने लिखा कि यह बस यूपी वाले ही कर सकते हैं। वहीं एक महिला ने कहा कि एक भावुक और प्रेमपूर्ण हृदय वाला व्यक्ति ही ऐसा कर सकता है, यह किसी कपटी और दुष्ट आदमी के बस की बात नहीं है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस वीडियो का मजाक उड़ाया है।