logo

ट्रेंडिंग:

WhatsApp बंद, UPI में नहीं चलेगा सिर्फ पासवर्ड से काम, आज से होंगे ये बदलाव

1 मार्च से कई ऐसे बदलाव होने वाले हैं जिनका सीधा असर आप पर होगा। यूपीआई पेमेंट के नियमों में बदलाव होगा इसके साथ ही एलपीजी की कीमतों में भी बदलावा होगा।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हर महीने की शुरुआत में कई अहम बदलाव होते हैं और आझ यानी 1 मार्च से भी आपकी रोजाना की जिंदगी को प्रभावित करते हैं। होली के त्योहार से ठीक पहले 1 मार्च से देश में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। LPG सिलेंडर की कीमतों समेत कई बड़े बदलाव बोने वाले हैं। इस महीने का बजट बनाने से पहले ही आपको इन बदलावों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

 

इस महीने सबसे बड़ा बदलाव ट्रेन टिकट बुकिंग में होने वाला है। भारतीय रेलवे अब पुराना यूटीएस ऐप बंद कर रहा है और आज यानी 1 मार्च से अनारक्षित टिकट, जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए नया रेलवन ऐप इस्तेमाल करना होग।  यह ऐप पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा और आईआरसीटीसी के अलावा अब आप इससे भी टिकट बुकिंग कर सकेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: बिना सिम कार्ड के मोबाइल मेें नहीं चला पाएंगे WhatsApp, कंप्यूटर पर भी होगा बंद

LPG सिलेंडर हुआ मंहगा

हर महीने LPG की सिलेंडक की नई कीमतें जारी होती हैं। आज किसी भी समय घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट घोषित हो सकते हैं। पिछले महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया था, और इस बार क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर यह रेट बढ़ सकता है। 

मिनिमम बैलेंस को लेकर बदला नियम

देश के सरकारी बैंक 1 मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंसे के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। नए नियम के आने से बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्‍टी लगाई जाएगी। इससे पहले किसी एक दिन बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्‍टी लग जाती है। इससे अब आम लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। 

UPI पेमेंट में भी बदलाव

ऑनलाइन पेमेंट के बढ़ने के साथ-साथ साइबर फ्रॉड के केस भी लगातार बढ़ रहे हैं और इन्हें रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब यूपीआई के जरिए बड़ी राशि ट्रांसफर करने के लिए सिर्फ पासवर्ड से काम नहीं चलेगा। नए नियम के तहत बड़ी राशि ऑनलाइन ट्रांसफर अब सिर्फ UPI PIN से नहीं होगा, बल्कि बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन भी अब जरूरी होगा। 

 

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद, FASTag न हो तो कैसे चलेगा काम? जानिए

क्या है सिम बाइंडिंग नियम?

कई लोग अपने फोने में व्हाट्स एप का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनके फोन में उस नंबर की सिम नहीं होती है। ऐसे लोग अब व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। नए नियमों के अनुसार, अब मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करने के लिए सिम बाइंडिंग जरूरी है। यानी अगर आप ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वह नंबर आपके फोन में होना चाहिए। वेब पर लिंक व्हाट्सएप के लिए 6 घंटे का सेशन होगा लेकिन उसके बाद वह लॉग आउट हो जाएगा। 

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें