logo

ट्रेंडिंग:

रेलवे में लाखों पद खाली, हजारों सीटों पर 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों दी परीक्षा

संसद में पेश आंकड़ों के मुताबिक रेलवे के 92,116 पदों के लिए 3.5 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इसके अलावा सरकार ने एक दशक में की गई भर्तियों का ब्योरा भी साझा किया।

vacancies in Indian Railways

मजदूर रेलवे ट्रैक ठीक कर रहे हैं। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय रेलवे में भर्ती और खाली पदों को लेकर संसद में सवाल पूछे गए। सवाल के जवाब में सरकार ने कई आंकड़े पेश किए हैं। पेश आंकड़ों ने देश में रोजगार की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में रेल मंत्रालय ने बताया कि एक ओर जहां लाखों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में पद अभी भी खाली हैं।

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वर्तमान में 1,43,086 रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया जारी है। चौंकाने वाली बात यह है कि मात्र 92,116 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में 3.58 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।

 

सरकार ने सदन में तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए बताया कि पिछले एक दशक (2014-2025) के दौरान रेलवे में 5.08 लाख भर्तियां की गई हैं, जो उससे पिछले दशक के 4.11 लाख के आंकड़े से कहीं अधिक है। रेलवे ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का भी दावा किया है।

 

जवाब में कहा गया कि इस पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान पेपर लीक या किसी भी तरह के कदाचार की कोई घटना सामने नहीं आई है। सिस्टम को सुधारने के लिए अब रेलवे ने साल 2024 से वार्षिक कैलेंडर प्रणाली लागू की है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षाओं की निश्चितता मिल सके।

 

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर का E-KYC जरूरी, घर से ही आसानी से पूरी करें प्रोसेस

92 हजार पदों के लिए 3.5 करोड़ दावेदार

रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 के दौरान 92,116 रिक्तियों के लिए 10 केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं जारी की गईं। इन पदों के लिए आवेदन करने वालों की संख्या किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। लेवल-1 पद पर 32,438 रिक्तियों के लिए सर्वाधिक 1.08 करोड़ अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

 

गैर-तकनीकी (NTPC) पद पर स्नातक और पूर्व-स्नातक की कुल 11,558 सीटों के लिए करीब 1.21 करोड़ युवाओं ने भाग लिया। सहायक लोको पायलट (ALP) के 18,799 पदों के लिए 18.40 लाख से अधिक उम्मीदवार कतार में हैं। RPF कांस्टेबल के मात्र 4,208 पदों के लिए 45.30 लाख दावेदारों ने कंप्यूटर टेस्ट दिया। ऐसे ही कुल 3,58,59,270 अभियर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी।

 

यह भी पढ़ें: EV चार्ज कैसे करें कि न लगने पाए आग? नोट कीजिए टिप्स

दूसरे फेज की परीक्षा में 5,57,611 कैंडिडेट शामिल

सरकार ने अपने जवाब में बताया कि सहायक लोको पायलट, जेई/डीएमएस/सीएमए और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के विभिन्न पदों के लिए आयोजित द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिसमें कुल 5,57,611 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सहायक लोको पायलट के 18,799 पदों के लिए 2,66,363 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जबकि जेई/डीएमएस/सीएमए के 7,951 पदों के लिए 1,17,339 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, गैर-तकनीकी स्नातक स्तर की 8,113 रिक्तियों के लिए 1,21,931 उम्मीदवार शामिल हुए और स्नातक-पूर्व स्तर की 3,445 रिक्तियों के लिए 51,978 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।


और पढ़ें