logo

ट्रेंडिंग:

हवा में उड़ते गुब्बारे से दिखेगी दिल्ली, जान लीजिए कितने पैसे देने पड़ेंगे

राजधानी दिल्ली में अब हॉट-एयर बैलून की सुविधा शुरू होने जा रही है। मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना इसके ट्रायर रन में शामिल हुए।

Hot Air Balloon

हॉट-एयर बैलून का ट्रायल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली वाले अब हॉट-एयर बैलून की सवारी का मजा ले पाएंगे। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) ने मंगलवार को राजधानी के बांसेर इलाके में हॉट-एयर बैलून राइड का ट्रायल रन शुरू किया। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी इस सवारी का मजा लिया और सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया। इसके बाद अब दिल्ली वाले हॉट-एयर बैलून राइड का मजा लेने के लिए उत्सुक हैं। इस शनिवार (29 नवंबर) से दिल्ली में चार जगहों पर लोग इस राइड का मजा ले सकेंगे। इसके लिए टिकट और अन्य सुविधाओं के बारे में लोग अब सर्च कर रहे हैं।

 

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस राइड के बाद कहा, 'मैंने राइड टेस्ट की है। इससे मैं खुश और संतुष्ट हूं। इस बैलून में चार रस्सियां बंधी हैं और हर रस्सी की कैपेसिटी सात टन है यानी यह सुरक्षित है। आज हम जमीन से 120 फीट ऊंचाई पर गए। अन्य तीन जगहों पर पूरी तरह से लॉन्च होने के बाद ये राइड्स आम लोगों के लिए खोल दी जाएंगी। अब लोग दिल्ली के नेचुरल लैंडस्केप, रिवरफ्रंट का एक अनोखा एरियल व्यू देंगी। इससे शहर के टूरिज्म में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होगी।'

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर परिसर में पीएम, शिखर पर धर्म ध्वज, मंत्रोच्चार के बीच हुआ ध्वजारोहण

कैसे करें सवारी?

दिल्ली वाले अब इस हॉट-एयर बैलून के लिए काफी उत्सुक हैं। लोग यह जानना चाह रहे हैं कि इस राइड के लिए उन्हें कितना खर्चा करना होगा। आपको बता दें कि हॉट-एयर बैलून राइड के लिए एक टिकट का 3,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें टैक्स शामिल नहीं है वह आपको अलग से देना होगा। टिकट लेने के बाद आपको 7-12 मिनट तक राइड करने का मौका मिलेगा। 

 

 

हर दिन दो स्लॉट में यह राइड चलाई जाएंगी। इसमें एक स्लॉट सुबह 6 बजे शुरू होगा। और लास्ट स्लॉट शाम के 6 बजे खत्म हो जाएगा। हर एक बैलून में चार लोगों के बैठने की जगह होगी। मौसम अगर खराब हुआ तो सुरक्षा कारणों से राइड को रोका जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: पूरा हो गया राम मंदिर निर्माण का काम, अब क्या-क्या होना बाकी है?

अभी सिर्फ बांसेरा में मिलेगी सुविधा

डीडीए अभी हॉट-एयर बैलून सुविधा को रोल आउट कर रही है। पहले चरण में 29 नवंबर से दिल्ली के बांसेरा से यह राइड शुरू होगी। डीडीए ने बताया कि अन्य तीन जगहों पर पूरी तरह लॉन्च होने के बाद, ये राइड्स शुरू कर दी जाएंगी।

 

 

इस मौके पर उपराज्यपाल वीके स्कसेना ने कहा, 'मैंने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि हम एंटरटेनमेंट के लिए नई चीजें लाते रहेंगे। हाल ही में कई पार्क और एंटरटेनमेंट की जगहें डेवप की गई हैं। इन्हीं जगहों में हॉट-एयर बैलून राइड भी शामिल है, जिसके लिए आज ट्रायल शुरू किया गया।' यह सुविधा आने वाले दिनों में बांसेरा के अलावा असिता, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और CWU विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होगी। 

Related Topic:#Delhi News#Tourism

और पढ़ें