दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले में एक महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर आरोप हैं कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश की थी और पति को मारकर एक नाले में फेंक दिया था। उस महिला के पति की लाश हरियाणा के सोनीपत जिले में एक नाले से मिली थी। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान सोनिया के रूप में हुई है। उसकी उम्र 34 साल की है और वह दिल्ली की रहने वाली हैं। इस मामले में पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 28 साल के रोहित के रूप में हुई है और वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि इस केस में एक और आरोपी विजय की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: 'पश्चिम बंगाल में 1 करोड़ घुसपैठिए', बिहार जैसा SIR चाहती है BJP
पुलिस ने क्या कहा?
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी का उसके बॉयफ्रेंड के साथ अफेयर चल रहा था जिसकी जानकारी उसके पति को मिल गई थी। महिला के पति ने कथित तौर पर उसके साथ गाली गलौच की थी जिसके बाद महिला ने अपने पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि मृतक की हत्या के पीछे उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी हो सकता है। डिप्टी कमिश्नर (क्राइम) हर्ष इंदौरा ने कहा, 'पीड़ित प्रकाश के क्राइम रिकॉर्ड की जानकारी मिली है। उसके खिलाफ अवैध हथियार और ड्रग्स से जुड़े अलग-अलग मामलों में 10 से ज्याजा केस दर्ज हैं। कोर्ट ने उसे अपराधी भी घोषित किया था।'
हत्या कर पत्नी को भेजा वीडियो
पुलिस ने बताया कि जिस दिन हत्या की घटना हुई उस दिन सोनिया अपने घर की छत पर सो रही थी। इस दौरान विजय ने उसके पति की हत्या की और उसकी लाश को नाले में फेंक दिया। इस घटना के बाद विजय ने सोनिया को उसके पति की लाश बनाकर भी भेजी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भेजी गई थी और बाद में डिलीट कर दी गई थी।
20 जुलाई को सोनिया ने अपने पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट अलीपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई। उसने शिकायत की कि उसका पति घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। पुलिस इस मामले को सामान्य लापता केस समझकर जांच कर रही थी लेकिन पुलिस को शक तब हुआ जब पुलिस को पिछले कई दिनों तक कोई भी डिजिटल फुटप्रिंट और कोई भी लेनदेन का रिकॉर्ड नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: ओडिशा के आश्रम में दो बुजुर्ग भाईयों ने नाबालिग से एक साल किया गैंगरेप
कैसे पकड़े गए आरोपी?
पुलिस जब जांच कर रही थी तो उन्हें प्रीतम से जुड़ा हुआ एक नंबर मिला जो करीब एक साल बाद एक्टिव हुआ था। पुलिस को पता चला कि यह फोन सोनीपत में इस्तेमाल किया जा रहा था और इसी सबूत के आधार पर पुलिस रोहित तक पहुंची। पुलिस पूछताछ में रोहित ने अपना जुर्म मान लिया और इस घटना के बारे में सब कुछ पुलिस को बता दिया।
उसने पुलिस को बताया कि उसका सोनिया के साथ अफेयर चल रहा था और उन दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। उसने बताया कि सोनिया ने विजय को मारने के लिए पैसा दिया है। इसी बीच हरियाणा पुलिस को सोनीपत से एक अनजान व्यक्ति की लाश मिली और इस लाश की कोई भी पहचान नहीं कर पाया था।
यह भी पढ़ें: पकड़ा गया ओडिशा का धनकुबेर अधिकारी, 1.5 करोड़ नकद के साथ सोना बरामद
जांच में जुड़ी पुलिस
पुलिस ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने जो डीएन सैंपल लिए हैं उनकी जांच की जाएगी। सोनिया ने प्रीतम का रिक्शा 4.5 लाख रुपये में बेच दिया था और उसका फोन रोहित को दे दिया था। सोनिया जब 15 साल की थी तब उसको प्रीतम से प्यार हो गया था और उसने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। पुलिस ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। इस शादी की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और विजय को पकड़ने की कोशिश कर रही है।