logo

ट्रेंडिंग:

डिलीवरी बॉय ने किया था रेप? महिला का दावा झूठा निकला, अब खुद फंस गई

कुछ दिन पहले एक मामला चर्चा में आया था कि एक डिलीवरी बॉय ने कथित तौर पर घर में घुसकर रेप किया। अब महिला ही फंस गई है और यह मामला झूठा निकला है।

Representational Picture

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: FreePik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने के आरोप में गैर-संज्ञेय (नॉन-कॉग्निजेबल) अपराध दर्ज किया है। महिला की उम्र लगभग 22 साल है। पुलिस ने बताया कि महिला आईटी कंपनी में काम करती है। महिला ने एक डिलीवरी बॉय के खिलाफ झूठे दुष्कर्म का आरोप दर्ज करवाया था। महिला का आरोप था कि कोंढवा इलाके में स्थित उसके अपार्टमेंट में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव बनकर आए व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस की जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई। ऐसे में पुलिस ने महिला पर झूठी जानकारी देने और सबूत गढ़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।


पुलिस के मुताबिक, महिला ने 3 जुलाई को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने दावा किया था कि 2 जुलाई को शाम करीब 7:30 बजे एक डिलीवरी बॉय जबरन उसके फ्लैट में घुस गया था। महिला ने दावा किया था कि डिलीवरी बॉय ने उसपर बेहोश करने वाला स्प्रे डाल दिया था। जब वह बेहोश हो गई, तब उसके साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया था। 

 

यह भी पढ़ेंः शारदा यूनिवर्सिटी: छात्रा की खुदकुशी पर हंगामा, FIR दर्ज

डिलीवरी बॉय निकला दोस्त

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि डिलीवरी बॉय महिला दोस्त था। उसकी उम्र लगभग 25 साल है और महिला उसे पहले से जानती थी। पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट में जबरन घुसने का कोई सबूत नहीं मिला और न ही महिला के चेहरे पर कोई पदार्थ छिड़का गया था, जैसा कि उसने दावा किया था। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि वह महिला की सहमति से उसके फ्लैट में गया था। हालांकि, महिला की मानसिक स्थिति की जांच कराई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: चंदन मिश्रा हत्याकांड: खुद को बेखौफ शिकारी बताने वाला तौसीफ है कौन?

क्या है पूरा मामला?

महिला ने दावा किया था कि बैंक से जुड़े कागजात देने के बहाने एक डिलीवरी बॉय जबरन उसके फ्लैट में घुस गया। उसने दावा किया कि वह उस समय अपने घर पर अकेली थी। महिला के मुताबिक, 'डिलीवरी बॉय पेन मांगने के बहाने घर के अंदर घुस गया और दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। दरवाजा बंद करने के बाद डिलीवरी बॉय ने महिला पर नशीला पदार्थ छिड़ककर बेहोश कर दिया, फिर उसके साथ बलात्कार किया। जब वह एक घंटे बांद मैं होश में आई, तो संदिग्ध फरार हो चुका था।'

 

उसने यह भी दावा किया कि उस व्यक्ति ने उसके फोन पर एक सेल्फी ली थी जब वह बेहोश थी और एक धमकी भरा संदेश छोड़ा था, जिसमें उसने वापस आने की बात कही थी। 

Related Topic:#State News#Pune News

और पढ़ें